फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Under the leadership of Modi, all the workers were evacuated safely from Uttarakhand Tunnel.

Unnao News: मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड टनल से सभी श्रमिकों को सकुशल निकाला गया

Thu, 30 Nov 2023 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Under the leadership of Modi, all the workers were evacuated safely from Uttarakhand Tunnel.
उन्नाव। सांसद साक्षी महाराज ने उत्तराखंड की टनल में फंसे मजदूरों के सकुशल निकलने पर प्रधानमंत्री के पर्यवेक्षण और हर संभव मदद का नतीजा बताया।
विज्ञापन

सांसद ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को भी बधाई दी। गदनखेड़ा स्थित कार्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने राहुल गांधी, वरुण गांधी और अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला।
सांसद ने कहा कि उत्तराखंड की टनल में फंसे सभी 41 श्रमिक भाइयों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सकुशल बाहर निकाला गया। यह बाबा केदारनाथ व भगवान बद्री विशाल की कृपा है कि जो असंभव लग रहा था, जिसके लिए सारा देश प्रार्थना कर रहा था, वह सब सही सलामत बाहर आ गए हैं। सांसद ने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री के आपत्तिजनक बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि कांग्रेस का सूर्य अस्त होने वाला है। राजस्थान भी उनके हाथ से जाने वाला है।
विज्ञापन

वहीं, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाजपा को लेकर दिए गए बयान, जो 14 में आए थे वह 2024 में चले जाएंगे, पर सांसद ने कहा कि कम से कम 2047 तक ऐसा नहीं होगा। मोदी का विकल्प किसी के पास नहीं है। भाजपा सांसद वरुण गांधी के अपनी ही सरकार पर महंगाई, अग्निवीर व मुफ्त खाद्यन्न पर सवाल उठाने और जयश्री राम व भारत माता की जय नारे से समस्या हल न होने की बात पर सांसद ने कहा कि वरुण गांधी का भी सूर्य अस्त होने की तरफ जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह शहीदों, क्रांतिकारियों का अपमान है जो हिंदुस्तान जिंदाबाद भारत माता की जय का नारा लगाते हुए सीने पर गोली खाकर फांसी के फंदे पर लटक गए थे। सांसद ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में सभी 80 सीटें जीतने वाली है और 335 सीट से ज्यादा लाकर केंद्र में फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed