फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Uncontrolled loader overturned in a ditch due to tyre burst, 10 injured

Unnao News: टायर फटने से बेकाबू लोडर खंती में पलटा, 10 घायल

Wed, 02 Apr 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 02 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled loader overturned in a ditch due to tyre burst, 10 injured
पाटन। बिहार क्षेत्र में टायर फटने से बेकाबू लोडर खंती में पलट गया। हादसे में लोडर सवार 10 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सुमेरपुर पीएचसी भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन रायबरेली लेकर चले गए।
विज्ञापन

रायबरेली के ढेकवा थानाक्षेत्र के शिवगढ़ गांव निवासी विशंभर अपनी सात माह की बेटी दिव्यांशी का मुंडन संस्कार कराने परिवार व रिश्तेदारों के साथ दो लोडर से सिद्धपीठ बक्सर स्थित चंडिका देवी मंदिर आ रहे थे। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बिहार-बक्सर मार्ग पर भदेवरा गांव के पास लोडर का टायर फट गया। इससे वह अनियंत्रित होकर खंती में जाकर पलट गया। मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोग और दूसरे लोडर में सवार लोग पहुंचे। घायलों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। घायलों को दूसरे लोडर और एंबुलेंस से सुमेरपुर पीएचसी ले गए।
विज्ञापन

इनमें से प्राथमिक उपचार के बाद मितई का पुरवा थाना हैदरगढ़ निवासी खुशबू (22) पत्नी कुलदीप, चांदनी (18) पुत्री भगवानदीन, सलोनी (18) पुत्री संगठा, अवधअली का पुरवा थाना शिवगढ़ निवासी कमलेश कुमारी (45) पत्नी हीरा लाल, सुशीला देवी (24) पत्नी मथुरा प्रसाद, बछरावां की भानुवती (40) पत्नी विश्वेश्वर, गीता (17) पुत्री जगरूप ग्राम लालपुर थाना हैदरगढ़, निशा (40) पत्नी मनीराम, गायत्री (25) पत्नी राम स्वरूप और बीनू (18) पुत्री महिपाल ढेंकवा शिवगढ़ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन सभी घायलों की निजी वाहनों से रायबरेली लेकर चले गए। थाना प्रभारी सुब्रत नारायण ने बताया कि दुर्घटना में कोई गंभीर घायल नहीं था। सभी को तत्काल प्राथमिक उपचार दिलवा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



------------------
किशोरी को ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
पाटन। नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी अमित कुमार निवासी ग्राम ऊंचवा को पुलिस ने उन्नाव-लालगंज हाईवे पर चिकंदरपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। (संवाद)

-----------
वांछित दो भाइयों को पुलिस ने पकड़ा
असोहा। एसओ विमलकांत गोयल ने मारपीट के मामले में वांछित चल रहे थानाक्षेत्र के जोरावरगंज निवासी दो भाइयों बृजमोहन और शत्रुघ्न को पकड़कर न्यायालय में पेश किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed