फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Uncontrolled car fell into a 10 feet deep drain, passengers narrowly escaped

Unnao News: बेकाबू कार 10 फीट गहरे नाले में गिरी, बाल-बाल बचे सवार

Mon, 25 Nov 2024 03:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car fell into a 10 feet deep drain, passengers narrowly escaped
सफीपुर। परियर-सफीपुर मार्ग पर शनिवार रात कार बेकाबू होकर गांव गहोली में बने गंदे नाले की पुलिया से 10 फीट गहरे नाले में गिर गई। आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे और कार में फंसे दो लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

पीछे से आई दूसरी कार में सवार लोग पहचान वाले निकले, जिसके बाद दोनों लोग उनकी गाड़ी से चले गए। सुबह पुलिस मौके पर पहुंची तो कार में काफी मात्रा में बच्चों के रेडीमेड नए कपड़ों के बंडल रखे मिले। पुलिस ने गांव के एक युवक को सुरक्षा के लिए लगा दिया। गहोली निवासी महेंद्र ने बताया कि मार्ग के ओर तीव्र मोड़ होने के बाद भी यहां संकेतक नहीं लगे हैं। कुछ दिन पहले सफीपुर कस्बा निवासी बाइक सवार और बांगरमऊ के कपड़ा व्यवसायी की कार भी अनियंत्रित होकर पलट चुकी है। कोतवाल श्यामनारायण सिंह ने बताया कि जब तक पुलिस पहुंचती, कार सवार चले गए थे। इनके बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed