{"_id":"6591a53d502cd91fe103f7f1","slug":"uncontrolled-bolero-overturns-in-khanti-pradhans-son-dies-unnao-news-c-221-1-sknp1055-7953-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अनियंत्रित बोलेरो खंती में पलटी, प्रधान पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अनियंत्रित बोलेरो खंती में पलटी, प्रधान पुत्र की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। बोलेरो में हवा भरवाने जा रहे ग्राम प्रधान के बेटे की गाड़ी लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एक ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खंती में पलट गई। हादसे में प्रधान के पुत्र की मौत हो गई।
नवाबगंज ब्लॉक क्षेत्र के आशाखेड़ा ग्राम प्रधान सोफिया बानो का बेटा फैयाज मंसूरी (22) रविवार दोपहर को बोलेरो लेकर उसमें हवा भरवाने गांव से दो किमी दूर भल्लाफार्म चौराहा जा रहा था। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के कुशेहरी गांव के सामने एक ट्रक को ओवरटेक करते समय वह नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई।
हादसे में फैयाज गाड़ी में ही दब गया। स्थानीय लोग दौड़कर पहुंचे और की दरवाजा काट कर उसे निकाला गया। परिजनों ने उसे लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां जा इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर पिता निजामुद्दीन, मां सोफिया बानो, भाई रिजवान, रियाज, आहान का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक फैयाज चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। एसओ कमल दुबे ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। परिजन अगर कोई कार्रवाई चाहेंगे और तहरीर देंगे तो कार्रवाई की जाएगी।