फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Uncontrollable dumper hit bike riders in Unnao three died on the spot

UP में दर्दनाक हादसा: उन्नाव में बेकाबू डंपर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, तीन की मौके पर ही मौत

Mon, 31 Jul 2023 10:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 31 Jul 2023 10:09 PM IST
सार

यूपी के उन्नाव स्थित पुरवा कोतवाली क्षेत्र के खरगीखेड़ा गांव के पास सोमवार देर रात डंपर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत की सूचना है। 

विज्ञापन
Uncontrollable dumper hit bike riders in Unnao three died on the spot
उन्नाव में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरवा-उन्नाव मार्ग पर खरगीखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रहे गिट्टी लदे डंपर से टकरा गई। घटना में बाइक में बैठे तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद डंपर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। कोतवाल फोर्स के साथ पहुंचे और आनन फानन दो शव तो गाड़ी में डाल लिए। तीसरे शव को उठाने तक परिजन पहुंच गए और हंगामा करने लगे। 

विज्ञापन

पुलिस ने समझाया और तीसरा शव भी डाल लिया। उसके बाद परिजन फिर आक्रोशित हो गए और शव लदे वाहन के आगे बाइक खड़ी कर सड़क पर लेट गए। घटना की सूचना पर सीओ के साथ तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक परिजन घटनास्थल पर ही थे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। आक्रोशित भीड़ ने कोतवाल से भी हाथापाई का प्रयास किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अचलगंज थानाक्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी नन्हकू यादव का पुत्र सरवन (27) गांव के ही साथी हीरालाल गौतम के पुत्र पप्पू (26) और हसनगंज कोतवाली के गांव गौरी सलोनपुर निवासी हरिश्चंद्र शुक्ल के पुत्र अंकित (24) के साथ बाइक से सोमवार शाम करीब सात बजे पुरवा स्थित एक मोबाइल दुकान पर आए थे। मोबाइल सही कराने के बाद रात करीब 8.15 बजे तीनों बाइक से घर जा रहे थे। 

विज्ञापन

बाइक सरवन चला रहा था। बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि उन्नाव-पुरवा मार्ग पर खरगीखेड़ा गांव के पास गिट्टी लदा डंपर सामने से आता देख सरवन उसे संभाल नहीं सका और बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे डंपर में टकरा गई। सिर में हेलमेट न लगाए होने से तीनों युवकों के सिर में चोट आई। घटनास्थल में ही तीनों की मौत हो गई। 

घटना की सूचना पर पुरवा कोतवाल सुरेश सिंह और मंगतखेड़ा चौकी इंचार्ज सियाराम चौरसिया फोर्स के साथ पहुंचे। सरवन और पप्पू का शव तो उन्होंने गाड़ियों में डाल लिया लेकिन अंकित का शव डालने के दौरान परिजन पहुंच गए। इससे वह हंगामा करने लगे। कोतवाल ने समझा बुझाकर तीनों शव तो पिकअप में लदवा लिए लेकिन बाद में परिजन और ग्रामीण आ जाने से फिर हंगामा शुरू हो गया। 

शव लदे वाहन के आगे बाइकें खड़ी कर खुद सडक़ पर लेट गए। घटना की सूचना पर सीओ दीपक सिंह तीन थानों दही, असोहा व मौरावां की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक परिजन शांत नहीं हुए थे। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि बाइक की रफ्तार तेज थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सड़क पर लहराकर बाइक चला रहे थे। जिससे सामने से डंपर में घुस गए। शव उठाने का प्रयास जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed