फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Uncle niece's murder shot dead

चाचा ने भतीजी की गोली मार कर की हत्या

Wed, 14 Sep 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 14 Sep 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Uncle niece's murder shot dead
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बिहार थाना क्षेत्र के गांव पितुआखेड़ा मजरे जप्सरा गांव निवासी रामबहादुर यादव उर्फ मुन्ना का पड़ोस में ही रहने वाले छोटे भाई भीमशंकर यादव से सहन की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। करीब एक महीने पहले रामबहादुर ने सहन का बंटवारा करते हुए दीवार बना ली थी।

दीवार बनाने के बावजूद रामबाबू ने भीमशंकर के घर की ओर निकास के लिए एक छोटा दरवाजा बना लिया था। बीते रविवार को मायके आई रामबहादुर की बेटी मौरावां कसबा निवासी आरती यादव (30) पत्नी मनीष यादव मंगलवार सुबह करीब आठ बजे चाचा भीमशंकर की ओर लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि उसके चाचा भीमशंकर, चाची शिवदेवी और चचेरे भाई अश्वनी ने उधर से नहीं निकलने की बात कही और रास्ता बंद करने की चेतावनी दी। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरती ने विरोध किया तो भीमशंकर ने अपनी लाइसेंसी बंदू के ताबड़तोड़ तीन गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली चलने की आवाज और आरती की चीख सुनकर उसकी मां सरोजनी, भाई शैलेंद्र और नीरज मौके पर पहुंचे। हत्यारोपी ने उनपर भी गोली चलाई, लेकिन निशाना चूक गया। इसके बाद आरोपी घर की छत पर चढ़ गया और लोगों को पास आने पर गोली मारने की धमकी देता रहा।

कुछ देर बाद पुलिस मौके पहुंची तो हत्यारोपी ने समर्पण कर दिया। मृतका के सबसे छोटे भाई सुनील ने चाचा भीमशंकर, चाची शिवदेवी और चचेरे भाई अश्वनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


पुलिस ने हत्यारोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयोग की गई लाइसेंसी दो नाली बंदूक भी कब्जे में ले ली है जबकि तीसरा आरोपी फरार है। बिहार थानाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। साथ ही तीसरे हत्यारोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed