{"_id":"696937938e7cbbde260bab68","slug":"unanao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-143521-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
फोटो-13- रीमा (फाइल फोटो)
बांगरमऊ। रंजीतखेड़ा गांव में महिला घर के कमरे में छत के कुंडे में रस्सी के फंदे से लटकी मिली। पति फंदे से उतारकर स्वास्थ्य केंद्र ले गया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पिता ने दामाद के खिलाफ पीटकर फंदे पर लटकाने की तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के रंजीतखेड़ा निवासी बसंतलाल ने बताया कि पत्नी रीमा (27) से बुधवार की शाम घर के कामों को लेकर मामूली विवाद हो गया था। इसके बाद वह गांव जगतनगर किसी काम से चला गया था। कुछ देर बाद घर लौटा तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। खिड़की से देखा तो पत्नी रस्सी के फंदे से लटक रही थी। कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे आनन-फानन फंदे से उतारकर स्वास्थ्य केंद्र ले गया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह वृद्ध मां सदाकुमारी के साथ घर में रहता है। दो साल का बेटा अनंत है।
रीमा की मौत की खबर मिलते ही फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के उमरिया गांव से मायके पक्ष के लोग सीएचसी पहुंच गए। पिता मूलचंद्र ने दामाद पर बेटी की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। कहा कि चार साल पहले विवाह किया था, शादी के बाद से ही बसंत नशे में बेटी के साथ मारपीट करता था। बुधवार शाम भी पीटा था, बेटी रीमा ने फोन पर बताया था। बृहस्पतिवार को हसनगंज सीएचसी के डॉ. जावेद सिद्दिकी और नवाबगंज सीएचसी के डॉ. जितेंद्र सिंह ने शव का पोस्टमार्टम किया। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।