{"_id":"6616dde3d4e7b29f5302fe94","slug":"ultrasound-remained-closed-in-the-district-hospital-for-the-second-day-unnao-news-c-221-1-uno1004-112819-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जिला अस्पताल में दूसरे दिन भी बंद रहा अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जिला अस्पताल में दूसरे दिन भी बंद रहा अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल में दूसरे दिन भी अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके। हैरानी की बात यह है किसी दूसरे रेडियोलॉजिस्ट या परामर्शदाता को नहीं लगाया गया है।
जिला अस्पताल में पेट दर्द के रोजाना औसतन 350 मरीज पहुंचते हैं। इन्हें डॉक्टर अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह देते हैं। अल्ट्रासाउंड कक्ष में तैनात वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. ललित कुमार मार्ग दुर्घटना में सोमवार शाम उनके पैर में चोट लग गई थी। इससे मंगलवार व बुधवार को भी चोट ठीक न होने पर वह अस्पताल नहीं पहुंचे।
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे 42 मरीजों को स्वास्थ्य कर्मियों ने अगले दिन आने की बात कही। सीएमएस डॉ. आर ए मिर्जा ने बताया कि डॉ. ललित कुमार को चोट लगने से ड्यूटी पर नहीं आए हैं, और कोई विशेषज्ञ न होने से अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके हैं। व्यवस्था की जा रही है।
-- -- -- --
बुखार और डायरिया के 38 और मरीज भर्ती
उन्नाव/ पुरवा। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इससे जिला अस्पताल सहित सीएचसी और पीएचसी में भी मरीजों की भीड़ हो रही है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बुधवार को डायरिया और बुखार से पीड़ित 20 मरीज पहुंचे। डाॅक्टरों ने सभी को भर्ती कर इलाज किया। वहीं डेंगू की संभवना पर बुखार मरीजों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। फिजीशियन डॉ. कौशलेंद्र प्रकाश ने बताया कि शरीर में पानी की कमी के कारण लोग गर्मी में बीमार हो रहे हैं। इसलिए पानी की कमी न होने दे। इसके अलावा धूप से बचाव करें, दोपहर में जरूरी काम से ही घर से बाहर निकले। वहीं पुरवा सीएचसी में भी बुखार और डायरिया के 18 मरीज पहुंचे। संवाद