फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   udhyog banndhu

बैंकों में कर्ज के 40 आवेदन लंबित

Thu, 30 Dec 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
udhyog banndhu
बैठक करते सीडीओ व अन्य अधिकारी। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। विकास भवन में जिला उद्योग बंधु की बैठक में ओडीओपी मार्जिन मनी योजना की समीक्षा में बैंकों में लोन के 40 आवेदन लंबित मिले। इस पर सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने नाराजगी जताई। उन्होंने एलडीएम और बैंकों के जिला समन्वयकों को चेतावनी देते हुए एक सप्ताह में सभी लंबित आवेदनों को निस्तारित कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि यदि एक सप्ताह में आवेदन निस्तारित नहीं हुए तो शाखा प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा के दौरान सीडीओ ने उद्योगों का अनापत्ति जारी करने वाली सभी विभागों को लंबित आवेदनों को जल्द निस्तारित करने के आदेश दिए। इस दौरान उपायुक्त उद्योग करूणा राय, जीएन मिश्रा, सुधीर अग्रवाल, बृजकिशोर यादव, पीएन सिंघल मौजूद रहे। वहीं व्यापार बंधु की बैठक में खुले स्थानों पर मीट की बिक्री, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण, पार्किंग, अनाधिकृत भारी वाहनों के प्रवेश, कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर अनाधिकृत कट एवं व्यापारियों की सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सीडीओ ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले माह होने वाली बैठक से पहले ही समस्याओं का निस्तारण कर दिया जाए। वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर सुशील कुमार सिंह, जया पुरवार, अशित कुमार मिश्रा के साथ उप्र उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव, व्यापार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महामंत्री भरत सिंह व ब्रजेश पांडेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed