फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Uda will include 70 villages

यूडीए में शामिल होंगे 70 गांव

Sun, 05 Jul 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 05 Jul 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Uda will include 70 villages
उन्नाव। यूडीए का सीमा विस्तार किए जाने को हरी झंडी मिल गई है। इसके तहत 70 गांवों को यूडीए में शामिल कर लिया गया है। इन गांवों को भी शहरी क्षेत्रों वाली सभी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


बीते दिनों हुई बोर्ड बैठक में प्राधिकरण क्षेत्र में वर्तमान में आने वाले 31 गांवों की संख्या को बढ़ाकर 94 कर दिया गया है। इसमें उन तीन गांवों ख्वाजगीपुर, मगरवारा व नेतुआ को भी शामिल किया गया है जो जिले के कुल 29 गांवों के साथ केडीए में चले गए थे। इसके बाद केडीए व यूडीए के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में यूडीए को इन्हें वापस करने की संस्तुति मिल गई थी। तभी से इन गांवों को यूडीए में दोबारा शामिल होने का रास्ता साफ हो गया था। इसके बाद विभागीय अधिकारी यूडीए के कार्यक्षेत्र का विस्तार करने की तैयारी में जुटे थे। बीते दिनों हुई विभाग की बोर्ड बैठक में जिले के कुल 70 गांवों को प्राधिकरण क्षेत्र में शामिल करने की सहमति दे दी गई।
विज्ञापन


अभी तक प्राधिकरण में कुल 21 गांव थे शामिल
उन्नाव। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में प्राधिकरण क्षेत्र में आने वाले 21 गांवों में शेखपुर, अकरमपुर, गलगलहा, मसवासी, पोनी, महदेवना, सलेमपुर, चौरा, कतेहपुर, बनकट, लोहारखेड़ा, सैय्यद अब्बासपुर, टीकरगढ़ी, झंझरी पीपरखेड़ा एहतमाली, झंझरी पीपरखेड़ा गैर एहतमाली, धौरी रौतापुर, हैवरपुर, सहजनी, फतेहपुर, करहल नरायनपुर, खैरहा गैर एहतमाली आते थे। इसके अलावा दस झंझरी, गदनखेड़ा, सिंगरौसी, शेखपुर नरी, कडेर पतारी, कटरी पीपर खेड़ा, उन्नाव ग्रामीण, वाजिदपुर, बंथर व मुर्तजानगर ऐसे गांव हैं जो प्राधिकरण क्षेत्र में आंशिक रूप से आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं प्राधिकरण क्षेत्र में आने वाले 70 गांव

उन्नाव। विकास प्राधिकरण के सीमा विस्तार में सोनिक, अलगनगढ़, पतारी, राजेपुर, थाना, अकबरपुर दबौली, पटियारा, भतावां, सिंधूपुर, सुदेशा बहादुरपुर, मवैया, रामपुर खालसा, रुपऊ, सहजादपुर, दोस्तीनगर, सरांय कटियान, ललऊपुर, कटरी मिर्जापुर, मिर्जापुर, कटरी रौतापुर, रौतापुर, भटपुरवा, हाजीपुर, बसधना, कटरी बसधना, अगेहरा, सिलौली गढ़ी, कटरी रामपुर, अतरी, प्यारेपुर, सिहुरा, सुल्तानपुर ग्रांट, अमलोना, सोथारा, परमनी, बहरौला, कटरी बहरौला, परियर, कटरी मरौंदा मझवारा, कटरी परियर, कटरी मरौंदा सचित, मरौंदा सचित, कटरी इस्लामपुर बिठूर, मरौंदा मझवारा, सैदापुर, करहाली, सदमपुर, मुबारकपुर, बिलारी गोजहा, मोमिन पुर, फैजपुर सदेरा, बुलंदपुर, भदेवना, जगदीशपुर, ऐराभदियार, नगवा, कंजौरा, दमगदी, इसुनिया, बंदाखेड़ा, रौकरना, तालिब नगर, बौनामऊ, पूरा निस्फ पंसारी, सोनगढ़ी, पवई, चंदा, मुलुक गढ़ार व मझखोरिया गांवों को शामिल किया गया है।


वर्जन
बोर्ड बैठक में 70 नए गांवों को प्राधिकरण क्षेत्र में शामिल करने की सहमति मिल चुकी है। लिस्ट को शासन में अनुमोदन के लिए भेजा जा रहा है। वहां से संस्तुति मिलते ही क्षेत्र का सर्वे शुरू करवाया जाएगा और फिर मास्टर प्लान 2031 के तहत इन गांवों में विकास कार्य की शुरुआत की जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया में करीब छह माह का समय लग सकता है। - नरेश भाटिया, सहायक अभियंता, उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed