फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two teenage girls missing, seven booked for kidnapping

Unnao News: दो किशोरियां लापता, सात पर अपहरण की मुकदमा

Sun, 10 Nov 2024 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two teenage girls missing, seven booked for kidnapping
चकलवंशी। अलग-अलग गांवों से दो किशोरियां लापता हो गईं। तहरीर के आधार पर सात लोगों पर अपहरण और पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने माखी थाने में तहरीर दी। बताया कि बेटी कक्षा 11 की छात्रा है। बड़ा बेटा दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के मामले में जेल में है। 23 अक्तूबर को वह पत्नी के साथ बेटे से मिलाई करने गए थे। बेटी एक निजी विद्यालय में परीक्षा देने गई थी। मिलाई करने के बाद जब घर लौटे तो बेटी घर में नहीं दिखी। रिश्तेदारों के यहां पता किया पर जानकारी नहीं हुई। पिता ने भदेमू गांव निवासी विनीत, विनोद, प्रभूदयाल, रामलखन, राजेश पर बेटी का अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है। कहा कि यह लोग बेटी को फोन पर धमकी देते थे। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जिन पर आरोप है उनसे दुश्मनी क्या है, इसकी अभी सही जानकारी नहीं है।

एक अन्य मामले में माखी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 16 साल की किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बड़ी बेटी दिल्ली में रहती है। छोटी बेटी भी वहीं गई थी। पांच नवंबर को बस से घर लौट रही थी। सुबह चकलवंशी चौराहे पर बेटी बस से उतरने के बाद घर नहीं पहुंची। मां ने गंगाघाट कोतवाली के बेहटा गांव निवासी सचिन कोरी पर बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। बेटी अपने साथ मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी और पायल ले गई है। युवक के परिजनों से शिकायत की गई तो अभद्रता कर भगा दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र ने बताया कि सचिन पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed