फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two PRV constables found sleeping

Unnao News: ड्यूटी के दौरान पेट्रोल पंप पर सोते मिले पीआरवी के दो सिपाही निलंबित

Sat, 30 Aug 2025 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Two PRV constables found sleeping
असोहा। रात में गश्त के दौरान असोहा एसओ को पीआरवी में तैनात दो सिपाही सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर पेट्रोल पंप में सोते मिले। एसओ की रिपोर्ट पर एसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

एसपी दीपक भूकर ने बताया कि पीआरवी 6807 की ड्यूटी असोहा क्षेत्र में थी। गाड़ी में तैनात मुख्य आरक्षी इकरार अहमद और आरक्षी चालक कमलजीत तैनात थे। 25 अगस्त की रात एसओ निखलेश कुमार ने गश्त के दौरान गढ़ी करमिली गांव के पास खड़ी पीआरवी को चेक किया तो उसमें सिपाही नहीं मिले। जानकारी की तो पता चला कि दोनों पास में ही स्थित पेट्रोल पंप पर कमरे में सो रहे हैं। एसपी ने बताया कि घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता पाए जाने पर दोनों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विभागीय जांच भी बिठाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed