फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two person dead from accident

सड़क हादसे में बच्ची और महिला की मौत, दस घायल

Tue, 21 Apr 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 21 Apr 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two person dead from accident
उन्नाव। हसनगंज-लखनऊ मार्ग पर तेज रफ्तार लोडर पलटने से एक महिला और बच्ची की मौत हो गई जबकि दस लोग घायल हुए हैं। हादसे का शिकार हुए लोग एक परिवार के थे और भतीजी की शादी में लखनऊ जा रहे थे। हसनगंज पुलिस का कहना है कि घटना स्थल लखनऊ के बंथरा थानाक्षेत्र में आता है।
विज्ञापन


आसीवन थानाक्षेत्र के खरगौरा गांव निवासी संत कुमार अपने परिवार और कुछ रिश्तेदारों के साथ लखनऊ के बदाली खेड़ा गांव जा रहा था। हसनगंज-लखनऊ मार्ग पर गोंदरी गांव मोड़ के पास शाम करीब तीन बजे ट्रक से बचने के प्रयास में लोडर पलट गया।
विज्ञापन


हादसे में संत कुमार की बेटी इशानी (7) की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी बसंती, रिश्तेदार कुसमा पत्नी रामप्रकाश, संजय, मुन्नू गुप्ता, कौशल्या, मनोज, पूनम और राजन गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को हसनगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉ. नितिन कुमार ने कुसुमा को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य घायलों को लखनऊ ट्रामासेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हसनगंज थानाध्यक्ष रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना बंथरा थानाक्षेत्र में हुई थी। मृत बच्ची के शव को बंथरा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। लोगों ने घायलों को यहां हसनगंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था जिसमें एक कुसुमा नाम की महिला की यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed