{"_id":"665238c2eb8944547704c154","slug":"two-nursing-homes-found-without-registration-instructions-to-close-them-unnao-news-c-221-1-uno1004-114855-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बिना पंजीकरण के चलते मिले दो नर्सिंग होम, बंद करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बिना पंजीकरण के चलते मिले दो नर्सिंग होम, बंद करने के निर्देश
विज्ञापन
उन्नाव। एसीएमओ ने शहर के दो नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों का पंजीकरण नहीं मिला। इस पर एसीएमओ ने नोटिस देकर नर्सिंग बंद करने के निर्देश दिए। निर्देश का पालन न करने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही।
एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह शनिवार दोपहर सबसे पहले शेखपुर नहर के पास संचालित शुभी हॉस्पिटल पहुंचे। यहां उन्होंने नर्सिंग होम का पंजीकरण दिखाने को कहा। इस पर मौजूद महिला डॉक्टर और स्टाॅफ कोई कागज नहीं दिखा सके। एसीएमओ ने नोटिस जारी कर नर्सिंग होम बंद करने के निर्देश दिए।
इसके बाद पास में ही संचालित जीवन रक्षा हॉस्पिटल पहुंचे। यहां भी उन्हें नर्सिंग होम का पंजीकरण नहीं मिला। उन्होंने नर्सिंग होम को तुरंत बंद करने के निर्देश दिए। एसीएमओ ने बताया कि दोनों नर्सिंग होम में पंजीकरण नहीं मिला है। नोटिस जारी कर दोनों को नर्सिंग होम बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश का पालन न करने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।