फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two new teachers posted in Tikargarhi school

Unnao News: टीकरगढ़ी स्कूल में तैनात किए गए दो नए शिक्षक

Tue, 19 Nov 2024 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two new teachers posted in Tikargarhi school
सोनिक। टीकरगढ़ी उच्च प्राथमिक स्कूल में अनियमितताएं मिलने पर निलंबित हुए तीन शिक्षकों के बाद सोमवार को दो नए शिक्षकों को तैनाती दी गई। निलंबित प्रधान शिक्षिका ने बीईओ की मौजूदगी में अपना चार्ज नवागत शिक्षक को सौंपा।
विज्ञापन

बिछिया ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय में नौ नवंबर को राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य श्याम त्रिपाठी के निरीक्षण में तमाम खामियां मिली थीं। साल में 365 दिन होने के बाद भी 400 दिनों का सीसीएल चढ़े मिले थे। पांच महीने से एमडीएम नहीं बना था। अनाज रसोईघर में सड़ गया था। सदस्य की आख्या के बाद बीएसए संगीता सिंह ने 13 नवंबर को प्रधान शिक्षिका अल्का सिंह, सहायक शिक्षिका अमिता शुक्ला और मंजू यादव को निलंबित कर बिछिया बीआरसी में संबद्ध किया था।
विज्ञापन

16 नवंबर कंपोजिट स्कूल रुपऊ में तैनात शिक्षक रणंजय सिंह और मऊ सुल्तानपुर कंपोजिट स्कूल के शिक्षक अनुराग कुमार की तैनाती की गई। सोमवार को बीईओ विनोद पांडेय के साथ दोनों शिक्षक स्कूल पहुंचे और कार्यभार ग्रहण किया। पहले से मौजूद निलंबित प्रधान शिक्षिका ने रणजंय सिंह को चार्ज दिया। 38 छात्र उपस्थित मिले। रोस्टर के अनुसार एमडीएम भी बनवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed