{"_id":"5bf7020dbdec22418454f607","slug":"two-new-cng-stations-to-be-opened-in-unnao-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव जिले में खुलेंगे दो नए सीएनजी स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव जिले में खुलेंगे दो नए सीएनजी स्टेशन
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
परियोजना का शिलान्यास करतीं राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि सस्ते एवं स्वच्छ ईंधन के प्रयोग से बढ़ते प्रदूषण को कम किया जा सकता है। इसलिए केंद्र सरकार सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) परियोजना शुरू करने जा रही है। इसके तहत लोगों को एक तरफ घरों में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) पाइपलाइन के जरिये गैस मिल सकेगी। वहीं वाहनों में ईंधन के रूप में सीएनजी भरी जा सकेगी। उन्नाव जिले में दो नए सीएनजी स्टेशन खोले जाएंगे। वहीं अधिकृत की गई एजेंसी ग्रीन गैस लिमिटेड (जीजीएल) ने शहर के तीन हजार परिवारों को पाइपलाइन के जरिये गैस पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। भविष्य में इसे और बढ़ाया जाएगा।
राज्यमंत्री ने बताया कि पूर्व में प्रदेश के 17 भौगोलिक क्षेत्र चिह्नित थे जहां सीजीडी स्थापित की जा चुकी है। अब नौ अन्य भौगोलिक क्षेत्र शामिल किए जा रहे हैं। जिसमें उन्नाव भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 8 करोड़ परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा है। जिसमें अब तक 5 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना का इसका लाभ दिया जा चुका है। कहा कि अब शहर में पाइपलाइन के जरिए गैस पहुंचाने का मोदी सरकार का अच्छा प्रोजेक्ट है। इससे घरेलू, औद्योगिक और व्यापारिक लोगों को भी गैस सप्लाई दी जा सकेगी।
अनुप्रिया पटेल ने कहा कि 2006 से पहले यह काम पेट्रोलियम मंत्रालय करता था। अब इसके लिए अलग से एक रेगुलेटरी बोर्ड बनाया गया है। 2015 में जब ऊर्जा संगम हुआ था तो उसमें पीएम ने कहा था कि प्रदूषण से बचाव के लिए स्वच्छ गैस जरूरी है। इसके बाद इस परियोजना पर काम शुरू हुआ। बताया कि प्रदेश में इस प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाने के लिए 2700 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे 24000 नए रोजगार पैदा होंगे।
विज्ञापन
गुरुवार शाम 4 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के विज्ञानभवन से सीजीडी परियोजना की आधारशिला रखी। इसका सीधा प्रसारण जीआईसी मैदान में किया गया। बताया गया अगले पांच साल में शहर में सीएनजी स्टेशन और पीएनजी लाइन दौड़ाने का काम पूरा होगा। कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीकांत कटियार, अपना दल के अंबरीष पटेल, डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय, एसपी हरीश कुमार व ग्रीन गैस लिमिटेड के एमडी जिलेदार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
सांसद हरिसाक्षी महाराज ने कहा कि पहले गैस के लिए 5 हजार से 25 हजार रुपये में कूपन मिलते थे। फिर समय आया जब घरेलू गैस सिलिंडर के लिए लंबी लाइनें लगानी पड़ती थीं। तंज कसा कि मूर्ख लोग पूछते हैं कि मोदी ने क्या किया। जवाब यह है कि प्रधानमंत्री ने छह करोड़ महिलाआें को निशुल्क कनेक्शन दिया। अब पाइपलाइन के जरिये घरों में गैस कनेक्शन पहुंचाने का काम किया जा रहा है। यह काम केवल 56 इंच सीने वाला ही कर सकता है।