फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two miscreants who were trying to snatch the purse of a female teacher were caught.

Unnao News: महिला शिक्षामित्र का पर्स छीन भाग रहे दो बदमाश दबोचे

Sun, 06 Oct 2024 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants who were trying to snatch the purse of a female teacher were caught.
हसनगंज (उन्नाव)। मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रही महिला शिक्षामित्र का पर्स फरहदपुर गांव के पास पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश छीनकर भाग निकले। पुलिस ने घेराबंदी कर छह किलोमीटर दूर दो बदमाशों को बाइक सहित दबोचा लिया। एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।
विज्ञापन

लखनऊ के बुद्धेश्वर रावतपुर कॉलोनी निवासी गुड़िया पत्नी विनोद धौरा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र है। बताया कि वह शनिवार दोपहर एक बजे अपने बेटे अक्षय व बेटी हनी के साथ क्षेत्र के भवानीखेड़ा में रहने वाली बड़ी बहन विमला पत्नी दुलारे के यहां मुंडन संस्कार में शामिल होने ऑटो से जा रही थी। फरहदपुर मोड़ के पास लखनऊ की तरफ से आ रहे एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसके कंधे से पर्स छीन लिया और न्योतनी की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन

उसकी सूचना पर पुलिस पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू की। करीब छह किलोमीटर दूर मोहान तिराहे से बाइक सवार दो बदमाशों को पुलिस ने पकड लिया। पूछताछ में एक युवक ने अपना नाम महेश यादव (18) निवासी पाॅलिटेक्निक 1090 कामता रोड लखनऊ व दूसरे ने कृष्णा (19) बुद्धेश्वर बताया। तीसरा साथी चिन्ना (21) निवासी बुद्धेश्वर लखनऊ पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों की निशानदेही पर सीओ संतोष सिंह व कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र ने बाग में फेंका गया पर्स बरामद कर लिया। उसमें छह हजार रुपये, एक मोबाइल सहित आधार कार्ड मिला।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed