{"_id":"602574bd8ebc3ee96731c0e7","slug":"two-killed-seven-injured-in-road-accidents-unnao-news-knp611299638","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, सात घायल
विज्ञापन
बांगरमऊ में हादसे में मृतक विपिन का फाइल फोटो।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। दो सड़क हादसों में मजदूर समेत दो की मौत और सात लोग घायल हो गए। बारासगवर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से मजदूर की मौत और ट्रैक्टर मालिक समेत तीन लोग घायल हो गए। बांगरमऊ में दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत और मृतक के पिता, पुत्री समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी से ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया है।
हादसा-एक
बारासगवर। संतनगर निवासी राधेश्याम के पास छत की स्लैब डालने के लिए कंक्रीट मिक्सर मशीन है। वह मजदूरों का भी ठेका लेता है। गुरुवार सुबह 10:30 बजे वह कानपुर सरसौल के संत नगर में निर्माणाधीन मकान की स्लैब डालने के लिए मिक्सर मशीन को ट्रैक्टर में बांधकर सात मजदूरों के साथ गांव से निकला।
पिपरासर व गंगानगर गांव के बीच अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे मजदूर रामकुमार (28) पुत्र राम स्वरूप की मौके पर ही मौत हो गई। मजदूर रामकिशोर व पंचम गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर मालिक राधेश्याम समेत दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं। दो मजदूर मौके से भाग निकले। पुलिस ने घायलों को पीएचसी बीघापुर में भर्ती कराया।
विज्ञापन
हादसा-दो
बांगरमऊ। कस्बाटोला निवासी विपिन (40) गुरुवार दोपहर अपनी बेटी रिया (17), पिता रामप्रकाश (60) के साथ बाइक से दो भतीजों मेहेर व आयांश के मुंडन संस्कार के कार्ड देने के लिए हरदोई के मल्लावां के ग्राम गंज जाने के लिए निकला। एक किलो मीटर दूर पीरबाबा के सामने विपरीत दिशा से आ रही बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में विपिन, रिया व राम प्रकाश व दूसरी बाइक सवार ग्राम नेवल निवासी शहाबुद्दीन (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
परिजन जिला अस्पताल न ले जाकर लखनऊ ट्रामा सेंटर लेकर चले गए। इलाज के दौरान विपिन की मौत हो गई। विपिन की मौत से उसकी पत्नी सविता का रोकर बुरा हाल है। उसके सामने पुत्री रिया के इलाज और दो पुत्र राज व कृष्णा की परवरिश की समस्या खड़ी हो गई है। विपिन नगर स्थित नौनिहाल गंज बाजार में किराने की दुकान के सहारे परिवार का पालन-पोषण करता था। विपिन व दूसरी बाइक सवार शहाबुद्दीन घटना के वक्त हेलमेट पहने थे।