{"_id":"3a9cf13e24e952c3b8e64b261b8e48d2","slug":"two-killed-in-road-accidents-two-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, दो गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 08 May 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर चौरासी/चकलवंशी। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो युवकों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
माखी थानाक्षेत्र के बदनखेड़ा गांव निवासी रामसजीवन यादव (45) गुरुवार शाम करीब को सरसों का तेल पिराने चकलवंशी कसबा जा रहा था। हरदोई मार्ग पर चेतान खेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार दी। चालक ने भागने का प्रयास किया तो रामसजीवन ट्रक में फंस गया और काफी दूर तक घिसटता चला गया। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सड़क से हटवाया। काफी देर बाद शव की शिनाख्त हो पाई। सूचना पर पहुंची पत्नी गीता और बेटे संजय का बुराहाल रहा।
विज्ञापन
वहीं, फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के पंडित खेड़ा गांव निवासी राजशंकर मिश्रा (30) गुरुवार शाम को बाइक से अपनी भांजी की शादी में शामिल होने के लिए मिश्रिख जा रहा था। काली मिट्टी-दबौली मार्ग पर कल्याणी नदी पुल के पास विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
इससे दूसरी बाइक में सवार तहरिया सलेमपुर गांव निवासी अमित (22) पुत्र श्रीनारायण और उसका साथी हरिलाल भी घायल हो गया। तीनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज गया जहां डॉक्टरों ने राजशंकर को मृत घोषित कर दिया। राजशंकर की पत्नी पूजा और बच्चे रेखा और कृष्ण का बुराहाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।