{"_id":"e7c8a35dc2a0fede6f3735814b5c54f4","slug":"two-killed-in-road-accidents-including-maiden-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में युवती समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में युवती समेत दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला उन्वाव
Updated Wed, 13 Jan 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर हुए हादसे में मोहल्ला पीडी नगर निवासी फार्मासिस्ट दिलीप वर्मा व उनकी बुजुर्ग मां घायल हो गई। जबकि बेटी की मौके पर मौत हो गई। दिलीप वर्मा स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट हैं और सफीपुर स्वास्थ्य केंद्र में तैनात हैं। मंगलवार की शाम को अपनी बेटी अनुश्री वर्मा (22) और मां चौबादेवी को बाइक में बैठाकर गांव अचलगंज थानाक्षेत्र के मैनहा गांव जा रहे थे।
गदनखेड़ा चौराहा की ओर जा रहे तभी हाईवे की ओर जा रही बस बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गई। तेज टक्कर लगने से पीछे बैठी अनुश्री उछलकर सड़क पर गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बीघापुर थानाक्षेत्र के अघौली गांव निवासी मोहनलाल (70) सोमवार देर शाम शौच के लिए जा रहा था। गांव के बाहर बाइक की टक्कर से मोहनलाल घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे भतीजे लवकुश उसे लेकर घर पहुंचा जहां उसकी मौत हो गई। देर रात परिजनों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
उन्नाव-हरदोई मार्ग पर डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। सफीपुर कसबा निवासी मो. आसिफ (22) अपने पिता इसहाक और भाई मूसा के साथ बाइक से उन्नाव आया था। देर शाम वापस लौट रहा था तभी उन्नाव-हरदोई मार्ग पर भदनी गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद डीसीएम चालक व क्लीनर भाग निकले।
पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। डीसीएम में जानवरों को दी जाने वाली दवा की बोतलें हैं। लोगों ने बताया कि बाजार में 400 रुपये में मिलने वाली इस दवा को डीसीएम चालक उसके साथी गांव में 200 रुपये में बेच रहे थे। माखी थानाध्यक्ष ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है। जांच की जा रही है।