{"_id":"fa105ca7ce26ead3ae98d08f4f09b8a6","slug":"two-killed-in-road-accidents-eight-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, आठ घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, आठ घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 29 Jun 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज/चकलवंशी/अजगैन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में दो की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। माखी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार पुलिया से टकरा गई। हादसे में औरैया निवासी एक युवक की मौत हो गई। हाइवे पर ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली सवार एनएचआई के एक श्रमिक की मौत हो गई जबकि पांच श्रमिक घायल हो गए। वहीं, अन्य सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
नवाबगंज संवाददाता के अनुसार, लखनऊ-कानपुर हाइवे की इन दिनों मरम्मत का काम चल रहा है। रविवार को पैचवर्क करके ट्रैक्टर-ट्राली से श्रमिक लौट रहे थे। लखनऊ की ओर जा रहे ट्रक ने ट्राली में टक्कर मार दी इससे ट्रैक्टर-ट्राली में सवार श्रमिक बिहार प्रांत के मधेपुरा जिले के चौसा गांव निवासी शिवशंकर (40), मनोज, फैकू, मुकेश, संतोष और सोहरामऊ थानाक्षेत्र के सरौती गांव निवासी सुजीत कुमार घायल हो गए। सूचना पर एनएसआई के मेंटीनेंस मैनेजर एमएल कौशिक ने सभी घायल श्रमिकों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने शिवशंकर को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुजीत को नाजुक हालत में लखनऊ ट्रामासेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, माखी थानाक्षेत्र में चकलवंशी-मियागंज मार्ग पर रविवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर पुलिया से टकरा गई। औरैया जिले के दिबियापुर निवासी मुरली अवस्थी (20) पुत्र राकेश शनिवार को अपने दोस्त बृजेश के गांव माखी थानाक्षेत्र के रामपुर गांव आया था। रविवार सुबह करीब आठ बजे वह बृजेश की कार लेकर चकलवंशी कसबा आया था। वापस लौटते समय मियागंज मार्ग पर मेथीटीकुर गांव के सामने कार अनियंत्रित होकर नहर पुलिया से टकरा गई। हादसे में मुरली की मौत हो गई जबकि नहर पुलिया के पास खड़ा मेथीटीकुर गांव निवासी राजकुमार (46) घायल हो गया।
विज्ञापन
अजगैन थानाक्षेत्र में बिरसिंघपुर मोड़ के पास साइकिल और बाइक की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। माखी थानाक्षेत्र के परेंदा गांव निवासी सुरेश तिवारी (60) रविवार सुबह किसी काम से नवाबगंज कसबा गए थे। वापस घर लौटते समय बिरसिंहपुर मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में सहजादपुर गांव निवासी बीरू भी घायल हो गया। घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।