{"_id":"7b913eb66a1429a287a0ae6a68e24448","slug":"two-junior-engineers-salaries-cut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित दो अवर अभियंताओं का वेतन कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित दो अवर अभियंताओं का वेतन कटा
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 09 May 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। पावर हाउस में अनुपस्थित पाए जाने पर दो अवर अभियंताओं का एक दिन का वेतन काट दिया गया है। उनसे स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है। एक एजेंसी को फोन न उठाने पर चेतावनी दी गई है।
गर्मी में बिजली की मांग में बढ़ोत्तरी को देखते हुए शासन ने आदेश जारी किए हैं कि शहर के सबस्टेशनों में अवर अभियंता रात 10 बजे तक मौजूद रहेंगे। शासन के आदेशों की जेई किस तरह से धज्जियां उड़ा रहे हैं इसका खुलासा उस समय हुआ जब बिजली विभाग के एक्सईएन प्रथम रामबुझारत ने गुरुवार रात 9 बजे अचानक उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता सबसे पहले इब्राहिमाबाद सबस्टेशन पहुंचे। यहां पर अवर अभियंता देशराज सिंह नदारद थे।
अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद एक्सईएन सिटी पावर हाउस गए। उपकेंद्र के जेई लालजी सोनकर भी मौजूद नहीं थे। दोनों अवर अभियंता जिले से बाहर मिले। इस पर एक्सईएन ने दोनों अवर अभियंताओं के वेतन काटने के निर्देश दिए। बताया कि दोनों जेई से अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।
विज्ञापन
एक्सईएन ने बताया कि बिजली आने के बाद भी ब्र्रेकडाउन होने और फोन न उठाने पर मेसर्स राठौर को चेतावनी दी गई है। भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति हुई तो अनुबंध समाप्त कर दिया जाएगा।