फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two independents removed, 57 stood in the field

दो निर्दलीय हटे, 57 मैदान में डटे

Tue, 08 Feb 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two independents removed, 57 stood in the field
उन्नाव। सोमवार को दो निर्दलीय प्रत्याशियों के पर्चा वापस लेने के बाद चुनावी दंगल में जिले की छह विधानसभा सीटों पर 57 प्रत्याशी बचे हैं। पुरवा में सबसे ज्यादा 13 प्रत्याशी हैं जबकि सफीपुर में सबसे कम सात प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन

नाम वापसी के लिए सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक का समय निर्धारित था। इस दौरान भगवंतनगर से निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कुमार और मोहान से रामबालक ने पर्चा वापस ले लिया। इसके साथ ही छह विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई। जिले के 22.85 लाख वोटर 23 फरवरी को इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सदर व बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र में 10-10, मोहान में नौ, भगवंतनगर सीट पर आठ प्रत्याशी हैं। नाम वापसी के दौरान कलक्ट्रेट में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

बांगरमऊ : भाजपा से श्रीकांत कटियार, सपा से मुन्ना अलवी, कांग्रेस से आरती बाजपेयी, बसपा से रामकिशोर पाल, आप से सत्येंद्र, नागरिक एकता पार्टी से रिजवनुल्लाह, सोशलिस्ट पार्टी से अनिल कुमार मिश्रा, आजाद समाज पार्टी से चांद आलम, निर्दलीय में बलराम, अब्दुल रज्जाक।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरवा : कांग्रेस से उरूषा इमरान राना, भाजपा से अनिल सिंह, सपा से उदयराज यादव, बसपा से विनोद कुमार, आप से कुलदीप कुमार, मानवीय भारत पार्टी से आशीष बाजपेयी, लोकदल से जगन्नाथ, लोक जन शक्ति पार्टी से वेद प्रकाश, भारतीय समता पार्टी से संत कुमार, निर्दलीय अनिल, मो. अशफाक, सुरेंद्र कुमार व हर्षित तिवारी।
उन्नाव सदर : कांग्रेस से आशा, भाजपा से पंकज गुप्ता, बसपा से देवेंद्र सिंह, सपा से अभिनव कुमार, आप से युवराज सिंह चंदेल, राष्ट्रीय तीसरा विकल्प पार्टी से सूरज, जन अभियान पार्टी से बबीता, राष्ट्रीय विकलांग पार्टी से तन्मय श्रीवास्तव, निर्दलीय कमलेश वर्मा व पंकज बाजपेयी।
भगवंतनगर : बसपा से बृजकिशोर, भाजपा से आशुतोष शुक्ला, कांग्रेस से जंग बहादुर सिंह, सपा से अंकित परिहार, आप से नवीन कुमार, राष्ट्रीय समाज पक्ष से नसीम खान, आजाद समाज पार्टी से सुरेंद्र कुमार, निर्दलीय में अजय सिंह।
सफीपुर : सपा से सुधीर कुमार, कांग्रेस से शंकर लाल गौतम, बसपा से राजेंद्र कुमार, भाजपा से बंबालाल दिवाकर, आप से जीत ज्ञानी, बहुजन मुक्ति पार्टी से राजू व निर्दलीय मुकेश।

मोहान : सपा से आंचल वर्मा, भाजपा से बृजेश रावत, कांग्रेस से मधु वर्मा, बसपा से सेवक लाल रावत, आप से शत्रोहन लाल रावत, आजाद समाज पार्टी से नीतू कनौजिया, नागरिक एकता पार्टी से संदीप कुमार, अल हिंद पार्टी से सविता व निर्दलीय अच्छे लाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed