फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two including an electrical worker died in road accidents in unnao

उन्नावः सड़क हादसों में विद्युतकर्मी समेत दो की मौत

Sat, 11 Jul 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two including an electrical worker died in road accidents in unnao
बेटे की मौत के बाद बिलखती मां अंजू व अन्य परिजन। - फोटो : UNNAO
हसनगंज/आसीवन। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में विद्युत विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी समेत दो लोगों की मौत हो गई। हसनगंज थानाक्षेत्र में मंडी में आम बेचने जा रहे स्कूटी सवार सेवानिवृत्त कर्मी की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, आसीवन थाना क्षेत्र में मामा के यहां से लौट रहे कन्नौज जिला निवासी दो सगे भाई ट्रक की टक्कर से घायल हो गए। दोनों को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां छोटे भाई को मृत घोषित कर दिया गया जबकि बड़े भाई की हालत गंभीर है। दुर्घटना का शिकार हुए लोग हादसे के वक्त हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के फ रहदपुर निवासी महावीर (75) अपने बेटे की ससुराल शिवपुरी गांव से आम लाकर फरहदपुर आम मंडी लेकर जा रहे थे। लखनऊ-हसनगंज मार्ग पर लखनऊ की ओर से आ रहे ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे महावीर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने पुलिस की मदद से उसे सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महावीर विद्युत विभाग में लाइनमैन के पद से सेवानिवृत हुए थे। उनका एक बाग शिवपुरी गांव में भी है। इसी गांव में बेटे प्रदीप की ससुराल भी है। पति की मौत से राजेश्वरी, बेटे प्रदीप व दिलीप का रोकर बुरा हाल हो गया। हसनगंज कोतवाली प्रभारी राघवन सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे दिलीप ने ट्रक मालिक व चालक के खिलाफ तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज करके चालक को गिरफ्तार करते हुए ट्रक सीज कर दिया गया है।
दूसरी घटना आसीवन थानाक्षेत्र में हुई। कन्नौज जिले के छिबरामऊ थानाक्षेत्र के किला नगरिया निवासी अमन (20) पुत्र प्रमोद अपने बड़े भाई करन (22) के साथ 5 जुलाई को आसीवन थानाक्षेत्र के गांव पनापुर कला के मजरा अहमदपुर निवासी अपने मामा पप्पू के यहां आए थे। शुक्रवार सुबह 6:30 बजे को दोनों भाई बाइक से अपने घर जा रहे थे।
मामा के गांव से एक किमी दूर अहमदपुर मोड़ मियागंज-सफ ीपुर मार्ग पर पहुंचे थे तभी सफ ीपुर की ओर जा रहे ट्रक ने सामने से बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। तेज टक्कर से अमन और करन गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायल के मामा पप्पू व परिजनों और पुलिस को जानकारी देकर घायलों को मियागंज सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने अमन को मृत घोषित कर दिया।

जबकि करन का इलाज चल रहा है। मृतक तीन भाइयों के बीच दूसरे नंबर का था। करन सबसे बड़ा और विकास सबसे छोटा है, एक बहन किरन है। अमन दिल्ली में एक फैक्टरी में काम करता था। वह लॉकडाउन के दौरान घर आया था। बेटे की मौत पर मां अंजू का बुरा हाल रहा। एसओ राजेश सिंह ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। टक्कर मारने वाले ट्रक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed