फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two highways gifted to the district

जिले को दो राजमार्गों की सौगात

Fri, 28 Aug 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two highways gifted to the district
उन्नाव। प्रदेश सरकार ने जिले के दो प्रमुख मार्गों को राज्य मार्ग के रूप में परिवर्तित करने को मंजूरी दे दी है। इससे प्रमुख मार्गों पर पड़ने वाले कस्बों व गांवों का विकास होने की संभावना बढ़ गई है। यही नहीं उन्नाव की सीमा से जुड़े चार जनपदों का आवागमन भी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान समय में लखनऊ से सोहरामऊ वाया पुरवा पाटन, दूधी कगार (फतेहपुर) और संडीला से चकलवंशी वाया बिठूर चौबेपुर (कानपुर) मार्ग सिंगल मार्ग है। पिछले कई सालों से मरम्मत न होने से दोनों मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। एक लेन मार्ग होने से इससे सामान्य वाहनों का ही आवागमन होता है। पूर्व में विधानसभा अध्यक्ष व भगवंतनगर विधायक हृदयनारायण दीक्षित ने सोहरामऊ-पुरवा-पाटन मार्ग को टू लेन बनाने के लिए पत्र शासन को भेजा था। जिस पर शासन ने इस मार्ग को स्टेट हाईवे के रूप में विकसित करने के लिए लोकनिर्माण विभाग से प्रस्ताव मांगा था। विभाग ने सोहरामऊ से वाया पुरवा-पाटन मार्ग को फतेहपुर के दूधी कगार से जोड़ने के लिए 9.60 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर प्रदेश सरकार को भेजा था। इसके अलावा संडीला-चकलवंशी-बिठूर-चौबेपुर मार्ग को भी राजमार्ग के रूप में परिवर्तित करने का प्रस्ताव भेजा था। अब प्रदेश सरकार ने दोनों प्रमुख जिला मार्गों को स्टेट हाईवे के रूप में परिवर्तित करने को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन

सात मीटर बढ़ाई जाएगी चौड़ाई, अधिग्रहीत होगी जमीन
स्टेट हाईवे के रूप में इन मार्गों को विकसित करने के लिए इसे टू लेन किया जाएगा। इसकी चौड़ाई बढ़ाकर करीब 7 मीटर की जाएगी। जरूरत के अनुसार जमीन का अधिग्रहण भी किया जाएगा। वर्तमान समय में पुरवा-भगवंतनगर मार्ग 75.700 किमी और संडीला-चकलवंशी-चौबेपुर मार्ग 71.310 किमी लंबा है। चकलवंशी-चौबेपुर मार्ग में 8 किमी क्षेत्र कानपुर महानगर में है। सोहरामऊ-पुरवा-पाटन मार्ग में पुरवा-मिर्रीकला-सोहरामऊ मार्ग 21.50 किमी, पुरवा-पाटन मार्ग 17.80 किमी, पाटन-धानीखेड़ा मार्ग 18 किमी, विक्रमपुर-ऊंचगांव मार्ग 5 किमी, भगवंतनगर-बक्सर मार्ग 4.90 किमी, गंगा पांडु सेतु पहुंच मार्ग 2.70 किमी, पांडु सेतु से दूधी कगार (फतेहपुर) मार्ग 5.80 किमी को शामिल किया गया है। इस मार्ग पर पुरवा तहसील, ब्लॉक व मुख्य बाजार स्थित है। जिस कारण यह मार्ग व्यापारिक रूप से भी अतिमहत्वपूर्ण है। इसके बनने के बाद फ तेहपुर व प्रयागराज जाने की दूरी भी कम हो जाएगी। कमोबेश यही स्थिति संडीला-चकलवंशी मार्ग की है। इसके टू लेन से एक तरफ हरदोई और दूसरी तरफ कानपुर का सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता की जुबानी
मिर्रीकला के मोनू रावत का कहना है कि राजमार्ग बनने से लखनऊ व फतेहपुर पहुंचने में समय की बचत होगी। व्यापारियों को भी काफी सहूलियतें मिलेंगी। त्रिपुरारपुर के संजय त्रिपाठी ने कहा कि टू लेन मार्ग बनने से क्षेत्र का विकास होगा। पड़ोस के जनपदों में पहुंचने की राह आसान होगी। परियर के पुतान पाल का कहना है कि राजमार्ग बनने से पड़ोस के जिलों में पहुंचने की राह आसान हो जाएगी। जो व्यापार के लिए फायदेमंद साबित होगा। चकलवंशी के राधेश्याम ने कहा कि इस मार्ग पर पड़ने वाले गांवों का भी विकास होगा। रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

प्रदेश सरकार ने जिले के दो प्रमुख मार्गों को राजमार्ग के रूप में परिवर्तित किए जाने की मंजूरी दे दी है। इसका पत्र जारी हो गया है। दोनों मार्गोें को टू लेन बनाया जाएगा। आम जनता को भी इससे काफी फायदा होगा।
-मन्नीलाल, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी उन्नाव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed