फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   two factions confront on cremation

उन्नाव: विवादित जमीन पर शव दफन करने को दो पक्ष आमने-सामने

Tue, 14 Feb 2023 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 14 Feb 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
two factions confront on cremation
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने राजस्व टीम को बुलाकर कराई जांच
विज्ञापन

मामला कोर्ट में लंबित होने से पुलिस ने नहीं करने दिया अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
अजगैन। बहाउद्दीनपुर गांव में कब्रिस्तान की विवादित जमीन पर शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बातचीत की। लेखपाल व राजस्व निरीक्षक को भी बुलाया गया। मामला अदालत में विचाराधीन होने से पुलिस ने शव दफन करने से मना कर दिया। बाद में दूसरे कब्रिस्तान में शव को दफनाया गया।
कोतवाली क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव की जमीन, जिसे मरघट के नाम से जाना जाता है, का विवाद करीब आठ साल से हरिश्चंद्र व फुर्सत के बीच चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। रविवार को प्रतिवादी फुर्सत की मां कल्लो (80) की मौत हो गई थी। सोमवार सुबह फुर्सत उसी विवादित मरघट की जमीन पर मां का अंतिम संस्कार करने आए थे। इसकी जानकारी वादी हरिश्चंद्र को होने पर वह भी पहुंच गए और अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। इससे विवाद और बढ़ गया। हरिश्चंद्र की सूचना पर कोतवाल फोर्स के साथ पहुंचे। लेखपाल व राजस्व निरीक्षक को मौके पर बुलवाया। जांच की तो मामला न्यायालय में विचाराधीन मिला। कोतवाल वीके मिश्रा ने बताया शव दफन करने को लेकर विवाद की स्थिति बनी थी। मामला न्यायालय में होने से फैसला न आने तक शव दफन करने से मना कर दिया गया।
विज्ञापन

--
गैंगस्टर के दो आरोपी गिरफ्तार
पुरवा। गैंगस्टर में वांछित चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। टीकरखुर्द गांव निवासी राजेंद्र रावत और मौरावां थाना क्षेत्र के मझखेरिया निवासी नसीर पर गैंगस्टर लगा हुआ है। यह दोनों फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बिल्लेश्वर मंदिर गेट के पास से तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जेल भेज दिया गया है। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि दोनों को जेल भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed