फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two dumpers collided on the highway, jam situation for nine hours

Unnao News: हाईवे पर दो डंपर टकराए, नौ घंटे तक जाम के हालात

Sun, 14 Jan 2024 02:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 14 Jan 2024 02:46 PM IST
विज्ञापन
Two dumpers collided on the highway, jam situation for nine hours
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शनिवार सुबह नौ बजे लखनऊ की ओर जा रहे गिट्टी लदे डंपर का टायर फट गया। अनियंत्रित होकर डंपर डिवाइडर पार करते हुए कानपुर जा रहे खाली डंपर में टकरा गया। कुछ ही देर में दोनों तरफ 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

उन्नाव-मोहनलालगंज मार्ग पर जाम लगने पर पुलिस ने भारी वाहनों को डायवर्जन के बजाए सीधे लखनऊ की ओर भेजना शुरू किया। हाईवे पर यातायात नौ घंटे बाद शाम छह बजे सामान्य हो सका।
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन कोतवाली क्षेत्र में पक्षी विहार के सामने शनिवार सुबह छह बजे कानपुर देहात के रजिस्ट्रेशन नंबर के गिट्टी लदे डंपर आगे का टायर फट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में गिट्टी लदे डंपर का कानपुर देहात के गजनेर थाना के आलापुर सेरुआ निवासी चालक बाल कुमार (40) घायल हो गया। पुलिस ने ने उसे नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया।
जाम खुलवाने के लिए लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को नवाबगंज कस्बे के भीतर से सदर बाजार होते हुए और कानपुर की ओर जाने वाले वाहनों एतबारपुर लिंक मार्ग से निकालना शुरू किया तब जाकर दोपहर करीब 11 बजे यातायात शुरू हुआ। जाम में एंबुलेंस, वीआईपी और प्रशासनिक अधिकारी भी फंसे। नवाबगंज कस्बे के पास एक मंत्री का भी काफिला जाम में फंसा।
दही थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि उन्नाव-पुरवा मार्ग पर रात करीब 12 बजे एक ट्रक खराब हो गया था। इससे लखनऊ की ओर भेजे जा रहे भारी वाहन जाम में फंस गए थे।

डायवर्जन के बाद भी लखनऊ की ओर जा रहे भारी वाहन
लखनऊ में एक्सप्रेसवे निर्माण के चलते अधिकारियों ने लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहनों को उन्नाव-मोहनलालगंज मार्ग, उन्नाव-रायबरेली हाईवे से लखनऊ भेजा जा रहा है। इसके बाद भी डायर्वजन प्वाइंट पर तैनात पुलिस कर्मी भारी वाहनों को लखनऊ की ओर भेज देते हैं।



जल्दबाजी में एक घंटे लगा पांच किमी जाम
पुरवा। उन्नाव-मोहनलालगंज मार्ग पर दोपहर 12 बजे नगर के बस स्टेशन और मिर्री चौराहा पर अत्यधिक वाहनों के आवागमन से जाम की स्थित बन गई। इसी दौरान पहले निकलने की होड़ में एक चालक ने ट्रक को मिर्री चौराहा पर गलत दिशा में मोड़ दिया। इससे जाम लग गया। मार्ग पर दोनों तरफ पांच किमी लंबा जाम लगा और दोपहर एक बजे यातायात शुरू हुआ। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि डायवर्जन के चलते मार्ग पर वाहनों का आवागमन ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed