{"_id":"59233a344f1c1b4173537108","slug":"two-die-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो युवकों की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव
Updated Tue, 23 May 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसीवन थानाक्षेत्र अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर वाहन का इंतजार कर रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। वह साली की शादी में शामिल होने अपनी सुसराल जमलापुर आया था। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा है। दूसरी घटना हैदराबाद कस्बा के निकट हुई। पैदल जा रहे युवक को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव झिरिकपुर निवासी वीरेंद्र पाल (32) साली पूनम की शादी में शामिल होने के लिए रविवार को ससुराल आसीवन के जमलापुर गांव आया था। दूध का काम करने के कारण सोमवार सुबह वीरेंद्र अपने गांव जाने के लिए निकला था। नंगाखेड़ा चौराहे के निकट वह वाहन का इंतजार कर रहा था तभी अज्ञात वाहन वीरेंद्र को टक्कर मारते हुए निकल गया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचाना मिलते ही कोहराम मच गया। सुबह की रस्मे पूरी किए बिना ही बारात को विदा कर दिया गया। परिजन व रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंच गए। गुस्साई भीड़ ने जाम लगाने का भी प्रयास किया लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला शांत करा दिया। वीरेंद्र की मौत से पत्नी नीलम और बच्चों का बुराहाल है।
विज्ञापन
दूसरी घटना इसी थानाक्षेत्र के हैदराबाद के निकट हुई। बाबाखेड़ा निवासी बलबीर (40) पुत्र शिवराम किसी काम से था। पैदल लौट रहा था। रास्ते में बोलेरो टक्कर मारते हुए निकल गई। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
शादी वाले घर में गूंजी चीखे
जमलापुर गांव के जिस घर में दुल्हन की विदाई की रश्में पूरी कराई जा रही थीं, वहां मौत की खबर पहुंचते ही घर चीखे गूंजने लगीं। जो रिश्तेदार शादी में शामिल होने आए थे वह घटनास्थल पर पहुंच गए। हर कोई उस समय को कोस रहा था जिस समय वीरेंद्र घर से गांव जाने के लिए निकला था।
पत्नी हुई बेसुध, बच्चे भी बेहाल
पति वीरेंद्र की मौत की खबर सुनते ही पत्नी नीलम बेहोश हो गई। परिजन उस पर पानी के छींटे डाल होश में लाते लेकिन पति का शव देख वह बेहोश हो जाती। वहीं बच्चों में प्रियांशी, शिवांगी व निखिल भी पिता के शव को देख बेहाल हो रहे थे। बेटी प्रियांशी बार-बार कहती पापा उठो मुझे भी घर चलना है। बच्चों की बातें सुन सभी बेहाल हो गए।