फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two crore loan to 22 beneficiaries of various schemes

Unnao News: विभिन्न योजनाओं के 22 लाभार्थियों को दो करोड़ का ऋण

Wed, 28 Jun 2023 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two crore loan to 22 beneficiaries of various schemes
उन्नाव। एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उपक्रम) दिवस पर विभिन्न योजनाओं के 22 लाभार्थियों को दो करोड़ के ऋण स्वीकृति पत्र दिए गए। अधिकारियों ने लाभार्थियों से जल्द काम शुरू कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एनआईसी सभागार में सीडीओ ऋषिराज की मौजूदगी में जिला ग्रामोद्योग व जिला उद्योग केंद्र की ओर से एमएसएमई दिवस मनाया गया। इस दौरान पीएमईजीपी, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग, युवा स्वरोजगार और पीएमएफएमई योजना में चयनित लाभार्थियों को बुलाया गया। सीडीओ ने पीएमईजीपी योजना के तहत अगरबत्ती उद्योग के लिए गंगाराम को 15 लाख, आइसक्रीम उद्योग के लिए शिवकली को 25 लाख, आटो सर्विस सेंटर के लिए नीलम मिश्रा को दस लाख, प्रिंटिंग कैरी बैग उद्योग के लिए चेतन वर्मा को 20 लाख, दुग्ध उत्पाद निर्माण उद्योग के लिए इमरान अली को दस लाख, राइस मिल के लिए आदित्य तिवारी को दस लाख, रेडीमेड गारमेंट के लिए कमलेश कुमार को दो लाख, फर्नीचर निर्माण उद्योग के लिए पूजा शुक्ला और शटरिंग के लिए शोभित चौहान को पांच-पांच लाख व आयरन ग्रिल निर्माण उद्योग के लिए सुशील कुमार को पांच लाख का ऋण स्वीकृति पत्र दिया। इस दौरान जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अखिलेश अग्रिहोत्री, जिला उद्योग केंद्र प्रभारी करुणा राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में इनको मिला स्वीकृति पत्र
-एलईडी स्क्रीन (सर्विस) उद्योग के लिए प्रितिका वर्मा को दस लाख
-इलेक्ट्रानिक उद्योग के लिए शिवम कुमार यादव को दस लाख
-बर्तन निर्माण उद्योग के लिए आकाश तिवारी को 25 लाख
-साइबर कैफे के लिए कौशल किशोर को पांच लाख
-मोबाइल रिपेयरिंग के लिए प्रतिमा त्रिपाठी को 12 लाख
---
मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना
-रेडीमेड गारमेंट उद्योग के लिए दानिश अहमद को तीन लाख
-ब्यूटीपार्लर उद्योग में उमा शुक्ला को एक लाख
-मुद्रा योजना में हार्डवेयर उद्योग के लिए राहुल राजपूत को चार लाख
-बिल्डिंग मटेरियल के लिए अंजली त्रिपाठी को पांच लाख
-फर्नीचर उद्योग के लिए आरती शुक्ला को 4.60 लाख
-रेडीमेड उद्योग के लिए मो. रिजवान को 9.50 लाख
-पीएमएफएमई योजना में फ्लोरमिल उद्योग के लिए प्रमोद राजपूत को दो लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed