फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Tumor tested at one center, everything turned out fine at another

निजी जांच केंद्र मरीजों की जान के साथ कर रहे खिलवाड़

Wed, 18 May 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Tumor tested at one center, everything turned out fine at another
उन्नाव। अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर जांच के नाम पर भी खेल चल रहा है। इसकी शिकायत एक महिला ने सीएमओ से की है। उसने बताया कि आशा उसे एक अल्ट्रासाउंड केंद्र ले गई। वहां जांच में ट्यूमर बताया गया जबकि दूसरे केंद्र पर जांच में कुछ नहीं निकला। उसने आशा, डॉक्टर व केंद्र संचालक पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्लागंज के मोहल्ला ऋषीनगर निवासी अंकिता शुक्ला ने बताया कि 12 मई को मासिक के दौरान खून अधिक निकलने पर जिला अस्पताल डॉक्टर को दिखाने गईं थीं। यहां उन्हें एक आशा कार्यकर्ता मिली। उसके साथ डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड लिख दिया। आशा उसे एक अल्ट्रासाउंड सेंटर ले गई। जांच में पेट में ट्यूमर दिखाया। आशा कार्यकर्ता ने निजी नर्सिंगहोम में ऑपरेशन की सलाह दी और 35,000 रुपये का खर्च बताया। उसी आशा ने एक डॉक्टर से दवा भी लिखवाई। 10 दिन की दवा 1200 रुपये की खरीदी। दवा खाने के बाद हालत गंभीर देख परिजनों ने निजी अस्पताल में डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने जांच रिपोर्ट गलत बताई और दोबारा अल्ट्रासाउंड की सलाह दी। 17 मई को दूसरे केंद्र से अल्ट्रासाउंड कराया। उसमें ट्यूमर जैसा कुछ भी नहीं निकला। रिपोर्ट लेकर जब पहले केंद्र पर पहुंची तो संचालक ने कहा मेरी पकड़ ऊपर तक है, कोई कुछ नहीं करा सकता। पीड़िता ने दवा लिखने वाले डॉक्टर, आशा कार्यकर्ता व जांच केंद्र पर कार्रवाई की मांग की है। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed