फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   truck ruined byke riders father and son died

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत

Mon, 15 Aug 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
truck ruined byke riders father and son died
सोनिक (उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अंडर पास में मुड़ते समय बाइक में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता व मासूम बेटे की मौत हो गई जबकि पत्नी और बेटी घायल हो गई। घटना के बाद भाग रहे ट्रक चालक को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

माखी थाना क्षेत्र के कलंदरखेड़ा गांव निवासी देवराज (35), पत्नी सावित्री (33), बेटी जूली (5) और बेटे निहाल (2) के साथ शुक्रवार को रक्षाबंधन पर ससुराल पुरवा तहसील के गांव मिर्रीकला गए थे।
विज्ञापन

रविवार दोपहर वह परिवार के साथ बाइक से लौट रहे थे। हाईवे पर दही थाना क्षेत्र में आवास विकास के पास अंडर पास में मुड़ने के दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में देवराज व निहाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि सावित्री व जूली घायल हो गईं। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। पीआरवी ने ट्रक का पीछा कर गदनखेड़ा चौराहे के पास चालक को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक चालक की लापरवाही से घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुहाग उजड़ा, सदा के लिए दूर हुआ जिगर का टुकड़ा
सोनिक (उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अंडर पास के पास ट्रक की टक्कर से पति देवराज व बेटे निहाल को हमेशा के लिए खोने वाली सावित्री बेहाल हैं। सावित्री को घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वह पति व बेटे को न देखकर सवाल करती रही। दोनों की मौत की जानकारी हुई तो वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गई। कभी पति तो कभी बेटे के शव को चिपकाकर बिलखती रही।

जिस जगह हादसा हुआ, उस इलाके का कुछ हिस्सा सदर कोतवाली में तो कुछ दही थानाक्षेत्र में आता है। घटना के बाद दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में दही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। ट्रक व चालक को साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed