{"_id":"69c03b044bb51aef710a4cd7","slug":"truck-owner-sent-to-jail-for-carrying-doda-flowers-hidden-under-vegetable-sacks-unnao-news-c-221-1-uno1001-147278-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सब्जी के बोरों के नीचे डोडा फूल ले जाने के मामले में ट्रक मालिक को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सब्जी के बोरों के नीचे डोडा फूल ले जाने के मामले में ट्रक मालिक को भेजा जेल
विज्ञापन
फोटो-22-आरोपी ट्रक मालिक हजारीलाल। स्रोत: पुलिस।
- फोटो : 1
सफीपुर। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर नौबतपुर गांव के पास ट्रक में सब्जी के बोरों के नीचे बरामद हुए 13.61 क्विंटल डोडा फूल के मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस मामले में दो आरोपियों को पहले जेल भेज चुकी है। दो अन्य की संलिप्तता की जांच चल रही है।
लखनऊ एसटीएफ और कोतवाली पुलिस ने छह जून 2024 को उन्नाव-हरदोई रोड पर कोतवाली क्षेत्र के गांव नौबतपुर के पास ट्रक में सब्जी के नीचे दबे 138 बोरों में 13.61 क्विंटल डोडा फूल (अफीम में प्रयुक्त होने वाला फूल) बरामद किया था। मामले में पांच लोग नामजद किए गए थे। पुलिस मामले में बरेली के इंद्रपुरी रिठौरा के अनवार, बरेली के ही बेनीपुर निवासी निजाम को पहले ही जेल भेज चुकी है।
बरेली के इज्जतनगर नौगवां निवासी ट्रक मालिक हजारीलाल और उनके साथी असलम और ईनुस के खिलाफ जांच चल रही थी। जांच में हजारीलाल की संलिप्तता मिलने पर रविवार को पुलिस ने सफीपुर टेंपो स्टैंड के पास से हजारीलाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि घटना में शामिल तीसरे आरोपी को जेल भेजा गया है। नामजद दो अन्य की संलिप्तता की जांच की जा रही है।