फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Truck overturned uncontrollably, jammed for three hours

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, तीन घंटे जाम

Tue, 13 Sep 2022 09:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 09:15 PM IST
विज्ञापन
Truck overturned uncontrollably, jammed for three hours
उन्नाव-पुरवा मार्ग पर ओरहर मोड़ के पास पलटे ट्रक को हटाती क्रेन। संवाद - फोटो : UNNAO
सोनिक। उन्नाव-पुरवा मार्ग पर ओरहर मोड़ के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। बीच सड़क पर ट्रक पलटने से दोनों तरफ के वाहनों का आवागमन ठप हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात शुरू कराया। हादसे से करीब तीन घंटे तक जाम लगा।
कानपुर से किराना का सामान लेकर अंाबेडकर नगर के अकबरपुर जा रहा ट्रक, सुबह करीब पांच बजे उन्नाव-पुरवा मार्ग पर ओरहर मोड़ के पास पलट गया।
अंाबेडकरनगर के बुड़िया चचौना निवासी चालक राजकुमार बाल-बाल बच गया।
सड़क पर ट्रक पलटने से रास्ता जाम हो गया। पुलिस पहुंची और दूसरा खाली ट्रक मंगवाकर सामान उसमें लदवाया फिर क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया।
इससे करीब तीन घंटे तक सैकड़ों वाहन फंसे रहे। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त ट्रक हटवाने और दूसरे ट्रक में सामान लदवाने के दौरान जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed