फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Truck crushed the girl crossing the road with her mother

Unnao News: मां के साथ सड़क पार कर रही बच्ची को ट्रक ने कुचला

Wed, 10 May 2023 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 10 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Truck crushed the girl crossing the road with her mother

विज्ञापन
बांगरमऊ। बिल्हौर-बांगरमऊ मार्ग पर लोहानपुरवा गांव में सोमवार रात मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर मां के साथ पैदल घर जा रही छह साल की बच्ची की तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने समझाकर शांत कराया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जगत नगर के मजरा लोहानपुरवा निवासी बुद्धिलाल की पत्नी सुशीला बेटी सना (6) के साथ सोमवार को गांव में रहने वाले मुन्नू के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। रात करीब दस बजे मां-बेटी पैदल घर लौट रहे थे। बिल्हौर-बांगरमऊ मार्ग पार करते समय बिल्हौर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सना को कुचल दिया।
विज्ञापन

इससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा। वहां मौजूद लोगों ने करीब दो किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया और चालक को पकड़ लिया। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण हंगामा करने लगे। जाम और हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो घंटे बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बेटी की मौत से मां सुशीला और अन्य परिजन बेहाल हैं। मृतका पांच भाई बहनों में तीसरे नंबर की थी। अपराध निरीक्षक उमेश त्रिपाठी ने बताया कि चालक हिरासत में है। परिजन जो तहरीर देंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed