फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Truck collides with tempo, driver killed, nine passengers injured

ट्रक की टक्कर से पलटा टेंपो, चालक की मौत, नौ यात्री घायल

Fri, 01 Jul 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with tempo, driver killed, nine passengers injured
संतोष बाजपेई का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
हिलौली। मौरावां-बिहार मार्ग पर बसहा तिराहे के पास मौरंग लदे ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। टेंपो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टेंपो में बैठे नौ यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बिहार कस्बा निवासी संतोष बाजपेई (50) खुद का टेंपो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। गुरुवार को बिहार कस्बे से सवारियां लेकर मौरावां जा रहे थे। मौरावां-बिहार मार्ग पर बसहा तिराहे के पास मौरंग लदे ट्रक ने टेंपो में सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

चालक की तरफ के हिस्से में टक्कर लगने से टेंपो पलट गया। संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। टेंपो में बैठे पुरवा कोतवाली के भदनांग निवासी पारुल (25), कौआगढ़ी के राकेश (25), मोहनलाल खेड़ा के सत्येंद्र (21), अमन (24), अनिल (30), गोकुलपुर के अरविंद (21), उर्मिला (20), घसिला वनखेड़ा के रामऔतार (60), रायबरेली के सरेनी के दलगनगंज निवासी किरन (32), तेलीबाग लखनऊ निवासी श्रीराम यादव (42) घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सात लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, पति की मौत से सुनीता और उसके चार बच्चे बेहाल हैं। थानाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया था, क्लीनर को ट्रक सहित थाने लाया गया है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

टेंपो में सवार श्रीराम यादव बताया कि सामने से आ रहा ट्रक काफी तेज रफ्तार में था। इस दौरान तेज बारिश भी हो रही थी। टेपो चालक ने ट्रक को साइड देने का प्रयास किया, लेकिन सड़क की पटरी (कच्चा फुटपाथ) क्षतिग्रस्त होने से टेंपो चालक से जितना संभव हो सका बायीं ओर किया, लेकिन ट्रक के साइड न होने से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed