फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Troubled by illness, the shopkeeper hanged himself in the godown

Unnao Suicide: दुकानदार ने गोदाम में लगाई फांसी, बीमारी से चल रहा था परेशान, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Tue, 04 Apr 2023 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 04 Apr 2023 01:18 AM IST
सार

परिजन आनन फानन में सुनील को फंदे से उतारकर वह निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पत्नी सीमा ने बीमारी से परेशान होने की बात बताई है।

विज्ञापन
Troubled by illness, the shopkeeper hanged himself in the godown
फांसी लगाई - फोटो : Social Media

विस्तार

उन्नाव जिले में साइकिल विक्रेता का शव गोदाम में पंखे के कुंडे में फंदे से लटका मिला। काफी देर तक गोदाम से न लौटे पर भाई उसे देखने गया तब घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने पुलिस को बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की जानकारी दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

शहर के कब्बाखेड़ा निवासी सुनील कुशवाहा (42) की कब्बाखेड़ा तिराहे पर ही साइकिल की दुकान है। दुकान से संबंधित गोदाम ओमनगर में है। रविवार देर शाम वह स्टोर से सामान निकालने की बात कह चले गए। काफी देर नहीं लौटे तो छोटा भाई अनिल उन्हें देखने गोदाम पहुंचा।
विज्ञापन

वहां पंखे के हुक में रस्सी के फंदे से सुनील का शव लटक रहा था। भाई की मौत से उसके होश उड़ गए। सुनील को फंदे से उतारकर वह निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पत्नी सीमा ने बीमारी से परेशान होने की बात बताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि अक्सर बेचैनी होती थी और झटके आते थे। बड़े अस्पतालों मे भी इलाज कराया लेकिन बहुत फायदा नहीं मिल रहा था। सुनील की मौत से पत्नी व परिजन बेहाल हैं। परिजनों ने बताया कि सोमवार को ही मृतक की बेटी समीक्षा का जन्मदिन था।

घर पर खुशी का माहौल था, लेकिन सुनील की मौत से मातम छा गया। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि परिजन आत्महत्या की बात कह रहे हैं। कोई आरोप नहीं लगाया है। बीमारी से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात बताई है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed