फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Troubled by grazing crop, farmer hanged

मवेशियों के फसल चरने से परेशान किसान ने लगाई फांसी

Thu, 12 Mar 2020 07:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Troubled by grazing crop, farmer hanged
चकलवंशी(उन्नाव)। माखी थानाक्षेत्र के एक गांव में मवेशियों के फसल चरने से परेशान किसान ने घर के अंदर फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के समय पत्नी और बच्चे सो रहे थे। गुरुवार सुबह पत्नी की आंख खुली तो उसने पति का शव लटका देखा। चीखते हुए वह बाहर की ओर भगी और पड़ोस में ही रहने अन्य परिजनों को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर भीड़ लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
विज्ञापन

बिरसिंहपुर गांव निवासी बिंदा (35) पुत्र नेकराम लोध बटाई की खेती कर परिवार का पालन-पोषण करता था। वह गांव में ही बने पुराने घर में परिवार के साथ रहता था। जबकि अन्य परिजन कुछ दूरी पर बने दूसरे मकान में रहते थे। पत्नी चांदनी ने बताया कि बुधवार देर शाम वह खेतों की ओर गए थे। वापस लौटने के बाद यह बताया था कि मवेशी फसल चर गए हैं। उसके बाद खाना भी सही से नहीं खाया और सभी से सो जाने के लिए बोला। पत्नी व बच्चों के सोने के बाद घर के अंदर धन्नी में गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार सुबह पत्नी सोकर उठी तो उसने शव लटका देखा और चीखते हुए घर के बाहर आई।
विज्ञापन

परिजनों को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की मां मोहिनी व अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। मृतक के पत्नी के अलावा बच्चों में मांसी, कृष्णा व जयप्रकाश हैं। वह दो भाइयों में छोटा था। माखी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पत्नी ने तहरीर दी है। तहरीर में आत्महत्या की वजह नहीं लिखी गई है। जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed