फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Tricolor procession taken out in memory of freedom army and martyr

Unnao News: स्वतंत्रता सेना व शहीद की स्मृति में निकाली तिरंगा यात्रा

Tue, 12 Aug 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 12 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Tricolor procession taken out in memory of freedom army and martyr
पाटन (उन्नाव)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.परमात्मादीन और शहीद अमर बहादुर सिंह की स्मृति में तिरंगा यात्रा निकाली गई। ग्राम गोबरहा स्थित परमात्मादीन के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया।
विज्ञापन

बाइकों पर सवार कार्यकर्ताओं का तिरंगा काफिला ग्राम बजौरा पहुंचा। जहां शहीद अमर बहादुर सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी गई। यात्रा का समापन यहीं हुआ। इस अवसर पर अतिथियों ने शहीद के पिता मनमोहन सिंह को तिरंगा भेंट कर सम्मानित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, अमितेश सिंह नंदू, मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार बाबा सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अचलगंज में प्राथमिक विद्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का समापन शहीद सुशील कुमार के स्मारक पर हुआ। जहां विधायक आशुतोष शुक्ल व अन्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मंडल अध्यक्ष धीरज शुक्ला, चंद्रकांता जोशी, अरविंद अवस्थी, विवेक त्रिपाठी, अशोक सिंह, धर्मेंद्र त्रिपाठी, अखिल गुप्ता, शिवम अवस्थी, किशोरी त्रिवेदी, राजेंद्र लोधी, शिवलाल लोधी, अचल अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed