फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Trial for selection in civil services from August 9

Unnao News: सिविल सर्विसेज में चयन के लिए ट्रायल नौ अगस्त से

Sat, 03 Aug 2024 03:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Trial for selection in civil services from August 9
उन्नाव। खेल निदेशालय की ओर से सरकारी विभाग के खिलाड़ियों का सिविल सर्विसेज में चयन के लिए ट्रायल कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

ट्रायल में वॉलीबाॅल, टेनिस, तैराकी बास्केटबाॅल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन सहित कुल 18 खेलों को शामिल किया गया है। जिला स्तरीय ट्रायल नौ अगस्त को बाईपास स्थित पं. दीनदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 10 बजे से होंगे। वहीं मंडल स्तरीय ट्रायल लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने बताया कि सिविल सर्विसेज के ट्रायल में केवल पूर्ण रूप से सरकारी कर्मचारी ही प्रतिभाग कर सकते हैं।
इसमें आटोनाेमस बाडी जैसे परिषद, बोर्ड, नगर निगम, पुलिस विभाग कर्मचारी,अध्यापक और सहायक अध्यापक भाग नहीं ले सकते हैं। बताया कि जिला स्तर पर भाग लेने के लिए कर्मचारियों व अधिकारियों को विभाग द्वारा जारी कार्यमुक्त प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को ड्यूटी पर ही माना जाएगा। उनके यात्रा भत्ते आदि का भुगतान विभाग द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को विभाग का नाम, पद नाम, जन्मतिथि, सेवा में आने का दिनांक और वर्तमान तैनाती आदि से जुड़े कागज विभाग से प्रमाणित कराकर लाने होंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी ट्रायल के एक दिन पूर्व स्टेडियम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। इसके बाद नौ अगस्त को ट्रायल में भाग ले सकेंगे। खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए कर्मचारी बाईपास स्थित जिला खेल कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed