{"_id":"63dac6279bf9433290537baa","slug":"treno-ki-let-latifi-se-milge-nijaat-unnao-news-knp741593418-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ट्रेनों की लेटलतीफी से मिलेगी निजात, यात्री सुविधाएं बढ़ने की उम्मीद..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ट्रेनों की लेटलतीफी से मिलेगी निजात, यात्री सुविधाएं बढ़ने की उम्मीद..
विज्ञापन
उन्नाव। वर्ष 2023-24 का आम बजट में रेलवे को लिए आवंटन से जंक्शन के विकास के लिए नई संभावनाए लेकर आया है। इसमें ट्रैक के दोहरीकरण, नवीनीकरण, यात्री सुविधाएं, स्टेशन की आधारभूत व्यवस्थाओं के लिए 2.40 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे उन्नाव जंक्शन के मॉडल बनने की उम्मीद है। जिले बालामऊ और रायबरेली रूट के रेलवे ट्रैक के सुधार और नई ट्रेनें मिलने और यात्री सुविधाओं में तेजी से सुधार की उम्मीद है।
अक्सर ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को घंटो जंक्शन पर इंतजार करना पड़ता है। रायबरेली व बालामऊ रूट पर एक दर्जन से अधिक स्टेशन व छोटे हाल्ट पड़ते हैं। यहां से प्रतिदिन हजारों यात्री उन्नाव व अन्य स्टेशनों के लिए आते-जाते हैं। इन रूटों में ट्रेनों की धीमी गति से अक्सर ट्रेनें देरी से पहुंचती है। बजट में पटरियों का नवीनीकरण करने और हाईस्पीड ट्रेन चलाने की घोषणा से यहां भी ट्रेनों की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है। बजट में रेलवे के लिए पिछली बार से अधिक धनराशि आवंटन होने से उन्नाव के साथ इन स्टेशनों पर भी यात्री सुविधाएं बढ़ने की उम्मीद है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पिंक बुक मिलने के बाद ही बजट में स्टेशन को क्या मिला है यह पता चल सकेगा।
उम्मीद है कि इस बार जंक्शन को ए ग्रेड श्रेणी में बनाया जाएगा। जंक्शन को नई ट्रेनें मिलने की भी उम्मीद है। रायबरेली व बालामऊ रूट पर नई ट्रेनें चलने और मेमू ट्रेनों के दोबारा संचालन और पैसेंजर ट्रेनों में नए डिब्बे मिल सकते हैं। यात्रियों की सहूलियत के लिए टिन शेड, बैठने की व्यवस्था, प्रतीक्षालय, पेयजल और स्टेशन का नवीनीकरण कर मूलभूत सुविधाएं भी बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
--
फोटो नंबर-22
यात्री किराया न बढ़ने से राहत
आदर्श नगर के गौरव ने बताया कि ट्रेनों में सुविधाएं बढ़ने की उम्मीद के साथ ही यात्री किराया में बढ़ोतरी न कर सरकार ने मध्यम वर्ग को राहत दी है।
--.
फोटो नंबर-23
आधारभूत ढांचा होगा मजबूत
मंगतखेड़ा निवासी आकाश ने बताया कि आम बजट में जिस तरह से रेलवे का आवंटन बढ़ाया गया है इससे रेलवे का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा।
--
फोटो नंबर-24
ट्रेनों की संख्या बढ़ने की उम्मीद
एबी नगर निवासी यश ने बताया कि इस बार के बजट से उन्नाव जंक्शन से लंबी दूरी की ट्रेनों की सुविधा मिलने की उम्मीद बढ़ी है।
--
फोटो नंबर-25
बढ़ें स्टेशन पर यात्री सहूलियतें
पीडी नगर निवासी सूर्यम ने बताया कि उन्नाव स्टेशन पर पर प्रतिक्षालय, बैठने के लिए बेंच समेत अन्य व्यवस्थाओं को बढ़ाया जाना चाहिए।
--
फोटो नंबर-59
दैनिक यात्री संघ के अध्यक्ष मुर्तजा हैदर रिजवी ने बजट को दैनिक यात्रियों के निराशाजनक बताया। उनका कहना है कि कोरोना काल से बंद मेमू ट्रेनों के संचालन की मांग की जा रही है। लेकिन दैनिक यात्रियों की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेमू ट्रेनों को लेकर कोई घोषणा न किए जाने से दैनिक यात्री मायूस हैं।
--------------------------------------------------------