फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Tree fell on Railway track Unnao-Balamau rail route closed OHE line broken

Unnao: ट्रैक पर गिरा पेड़, उन्नाव-बालामऊ रेल मार्ग डेढ़ घंटे बंद, ओएचई लाइन भी टूटी

Mon, 15 Aug 2022 08:29 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 15 Aug 2022 08:29 PM IST
सार

पेड़ गिरने के समय कानपुर से चलकर बालामऊ जा रही पैसेंजर ट्रेन को माखी स्टेशन पर रोक दिया गया। माखी स्टेशन मास्टर जयवीर सिंह ने बताया कि ओएचई का काम पूरा होने के बाद ही ट्रेन रवाना की जायेगी। कानपुर से अमृतसर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को कानपुर जंक्शन पर रोका गया था।

विज्ञापन
Tree fell on Railway track Unnao-Balamau rail route closed OHE line broken
ट्रैक पर गिरे पेड़ को हटवाते रेलवे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माखी थाना क्षेत्र के लूटापुर गांव के सामने कानपुर-बालामऊ रेलमार्ग के ट्रैक पर पेड़ गिर गया। भारी-भरकम पेड़ ने ओएचई लाईन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे तेज धमाकों के साथ लाइन टूटकर गिर गई। ट्रैक के पास खड़ी घास जल गई। तेज चिंगारी से गांव के लोग सहमे रहे। रेलवे कर्मचारियों के पहुंचने पर ट्रैक सफाई का काम शुरू हुआ। डेढ़ घंटे रेलपथ बाधित रहा। दो ट्रेनें देरी से चल सकीं।

विज्ञापन


सोमवार को दोपहर बाद लगभग 3.45 बजे बरसात और हवा के झोंके से कानपुर-बालामऊ रेलमार्ग पर मील 19/10-11के बीच गूलर का पेड़ रेल पथ पर गिर गया। पेड़ की चपेट मे आकर ओएचई लाइन टूटने लगी। करंट के तेज बहाव से धमाकेदार चिंगारी उठने लगी और ओएचई तार टूटने तक चिंगारियां छूटती रहीं।
विज्ञापन


मेथीटीकुर हाल्ट पर तैनात ट्रैक मैन विनय ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर पीवे सफीपुर को सूचना दी। उच्चाधिकारियों ने ओएचई की सप्लाई को बंद कराया। सूचना पर पहुंचे एसएचई राजनाथ सिंह ने अपनी टीम ने एक घंटे में ट्रैक से पेड़ हटवा दिया। करीब डेढ़ घंटे रेलपथ बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ गिरने के समय कानपुर से चलकर बालामऊ जा रही पैसेंजर ट्रेन को माखी स्टेशन पर रोक दिया गया। माखी स्टेशन मास्टर जयवीर सिंह ने बताया कि ओएचई का काम पूरा होने के बाद ही ट्रेन रवाना की जायेगी। कानपुर से अमृतसर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को कानपुर जंक्शन पर रोका गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed