फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Treatment not available in CHC, newborn dies in private hospital

Unnao News: सीएचसी में नहीं मिला इलाज, निजी अस्पताल में नवजात की मौत

Tue, 26 Sep 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 26 Sep 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Treatment not available in CHC, newborn dies in private hospital
दर्द से छटपटाती रही प्रसूता, स्टाफ नर्स ने अस्पताल से बाहर निकाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। क्षेत्र के खैलामऊ निवासी एक युवक ने प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई थी। पीड़ित ने सीएची में तैनात महिला डाक्टर और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। सीएचसी प्रभारी, महिला हेल्प लाइन और आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की है।

खैलामऊ गांव निवासी पिंटू ने सीएचसी प्रभारी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 21 सितंबर की रात प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी रंगोली को लेकर सीएचसी नवाबगंज पहुचा था। नर्स ने प्रसव कराने की बात कही और बाहर से दवाएं लाने के लिए पर्चा दिया। पिंटू का आरोप है कि प्रसव कराने के लिए उससे दो हजार रुपए की मांग भी की गई और न देने पर नर्स ने इलाज रोक दिया। इसके बाद स्टाफ नर्सों ने बिना इलाज के ही रंगोली को अस्पताल से बाहर कर दिया। पुलिस बुलाकर कार्रवाई की धमकी देते हुए एक कागज पर हस्ताक्षर करवा लिया। इसके बाद उसने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज में देरी होने से प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई थी। कार्यवाहक सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि आज ही चार्ज लिया है। मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed