फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Traffic remained slow on Lucknow-Kanpur highway

Unnao News: लखनऊ-कानपुर हाईवे पर धीमा रहा यातायात

Fri, 22 Nov 2024 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Traffic remained slow on Lucknow-Kanpur highway
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर आजाद मार्ग चौराहा के पास एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का अंडरपास बनाने का काम बुधवार रात शुरू नहीं हो सका। हालांकि डायवर्जन प्वाइंट से दोनों तरफ के यातायात की चाल धीमी रही। वहीं आजाद मार्ग चौराहा पर जाम से बचने के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग को और मजबूत कर पुलिस ने वाहनों को करीब एक किमी घुमाकर निकाला।
विज्ञापन


कानपुर से लखनऊ के बीच निर्माणाधीन एलिवेटेड एक्स्प्रेसवे (एनई-6) के लिए आजाद मार्ग चौराहा से 200 मीटर आगे अंडरपास का काम शुरू हुआ है। पिलर तैयार करने के बाद कंक्रीट के गर्डर रखने का काम रात बुधवार रात शुरू होना था लेकिन गर्डर लदे ट्रॉला ट्रक का एक्सल टूट जाने से उसे चढ़ाया नहीं जा सका। पीएनसी के अधिकारी गुरुवार रात से गर्डर का काम कराने की बात कह रहे हैं। कार्यस्थल पर 700 मीटर के दायरे में यातायात की चाल दिन भर सुस्त रही। धीमी रही। आजाद मार्ग चौराहा पर जाम न लगे इसके लिए यातायात पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई है। इसके बाद भी अवैध कट और डिवाइडर के ऊपर से वाहन निकालने से यातायात प्रभावित हो रहा था। यातायात प्रभारी भवन सिंह मौर्य ने गुरुवार को डिवाइडर के अवैध कट भी बंद कराए।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ आशाखेड़ा से सोहरामऊ की तक हाईवे की सड़क निर्माण के कारण दोनों तीन किलोमीटर में दोनों तरफ का यातायात एक ही लेन (लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन) से निकाला गया। इससे आशाखेड़ा और भल्ला फार्म मोड़ के पास यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------

आजाद मार्ग चौराहा पर जाम से बचने के लिए डायवर्जन

- लखनऊ से मरहला चौराहा होकर शुक्लागंज या बैराज मार्ग की तरफ जाने वाले वाहनों को त्रिभुवन खेड़ा से यू-टर्न लेकर भेजा गया।
- कानपुर से अचलगंज या रायबरेली हाईवे की तरफ जाने वाले वाहनों को शेखपुर नरी कट से यू-टर्न लेकर भेजा गया।
- मरहला चौराहा (शुक्लागंज) से अचलगंज व कानपुर को जाने वाले सभी वाहनों को आजाद मार्ग से बाएं तरफ घुमाकर शेखपुर नरी गांव के सामने से कट यू-टर्न से भेजा गया।


- अचलगंज से मरहला चौराहा होकर लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को आजाद मार्ग से बाएं तरफ घुमाकर त्रिभुवन खेड़ा गांव के सामने कट से यू-टर्न लेकर भेजा गया।

- कानपुर और लखनऊ की तरफ जाने-आने वाले वाहनों को हाईवे पर सीधे निकाला गया। यातायात प्रभारी के अनुसार, आजाद मार्ग चौराहा पर यातायात न उलझे इसलिए यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed