{"_id":"68263dfc877631dfd00924d8","slug":"traffic-on-the-highway-was-halted-for-three-hours-due-to-a-breakdown-of-a-dumper-unnao-news-c-221-1-sknp1055-131080-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डंपर खराब होने से हाईवे पर तीन घंटे रेंगा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डंपर खराब होने से हाईवे पर तीन घंटे रेंगा यातायात
Fri, 16 May 2025 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Fri, 16 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
सोनिक। हाईवे पर बशीरतगंज के नजदीक एक्सप्रेसवे के अंडरपास के पास गुरुवार सुबह डंपर खराब हो गया। बीच सड़क पर डंपर खड़ा होने से दोनों तरफ का यातायात बाधित हो गया। कुछ ही देर में तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। दो घंटे बाद पहुंची क्रेन से डंपर को हटाया गया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बसीरतगंज में अंडरपास का काम पिछले आठ माह से चल रहा है। इसके चलते लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन पर सोनिक मोड़ से बसीरतगंज तक 200 मीटर तक रूट डायवर्जन किया गया है। यहां पर दोनों तरफ के वाहन एक ही लेन से निकल रहे हैं। गुरुवार सुबह 11 बजे लखनऊ से कानपुर की तरफ जा रहा डंपर अचानक सोनिक मोड़ के नजदीक खराब हो गया। चालक ने कई बार प्रयास किया लेकिन डंपर स्टार्ट नहीं हो सका। इसके चलते जाम लगना शुरू हो गया।
तीन किलोमीटर तक वाहनों की लाइनें नजर आने लगीं। इसके बाद अंडरपास निर्माण में लगी कार्यदायी संस्था की क्रेन की मदद से डंपर को किनारे किया गया, तब कहीं जाकर हाईवे पर यातायात शुरू हुआ। दोपहर करीब एक बजे जाम खुला और लोगों को राहत मिल सकी।