{"_id":"675f1cec0935c8d6b1053e0f","slug":"traffic-halted-on-the-highway-for-eight-hours-six-km-long-queues-of-vehicles-unnao-news-c-221-1-sknp1054-124019-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हाईवे पर आठ घंटे रेंगा यातायात, छह किमी. लंबी वाहनों की कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हाईवे पर आठ घंटे रेंगा यातायात, छह किमी. लंबी वाहनों की कतारें
विज्ञापन
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर नवीन मंडी से नरी कट तक तीन किलोमीटर में सड़क बनाई गई। एक ही लेन से निकल रहा यातायात दिन भर रेंगता रहा। दोनों तरफ छह किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ तो वाहन शहर के अंदर से निकलने लगे। यातायात का दबाव बढ़ने से गंधी नगर तिराहा से नगर पालिका चौराहा तक जाम रहा।
हाईवे पर लखनऊ से कानपुर तरफ की लेन पर रविवार को सड़क बनाने का काम होने से दोनों तरफ का यातायात एक ही लेन से निकाला गया। इससे यातायात दिनभर रेंगता रहा। सीओ सिटी सोनम सिंह के निर्देश पर निर्माण एजेंसी ने यातायात संचालन के लिए अतिरिक्त कर्मी लगाए लेकिन इसके बाद भी हालात बार-बार बिगड़ते रहे। पहले निकलने की होड़ में ट्रैफिक उलझता रहा और आड़े-तिरछे वाहन फंसने से कई बार जाम लगा।
हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ तो चार पहिया और हल्के भार वाले वाहन शहर के भीतर से निकलने लगे। इससे गांधीनगर तिराहा से नगर पालिका के पास आईबीपी चौराहा तक वाहन दिन भर रेंगते रहे। सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक हाईवे से लेकर शहर तक चौतरफा जाम के हालात बने रहे। निर्माण एजेंसी सोमवार को इसी लेन की बाकी बची आधी सड़क बनाएगी, इससे यातायात सोमवार को भी प्रभावित रहेगा। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को सप्ताह का पहला दिन होने से यातायात अधिक होने से हालात और बिगड़ने की संभावना है। हालांकि एनएचएआई के इंजीनियर अभय कुमार का दावा है कि यातायात संचालन के लिए पर्याप्त कर्मचारी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
एकल मार्ग बंद होने से जाम में जकड़ा मुख्यमार्ग
उन्नाव। शहर में नगर पालिका के सामने से दादा मियां चौराहा, छिपियाना तिराहा होते हुए छोटा चौराहा तक जाने वाले मार्ग को यातायात पुलिस ने एकल मार्ग घोषित कर रखा है। आईबीपी चौराहा से छोटा चौराहा की ओर जाने वाले ई-रिक्शा, ऑटो और हल्के भार वाहनों को इसी रास्ते से निकला जाता है। लेकिन इस मार्ग पर नगर पालिका ने सीसी रोड का निर्माण शुरू कराया है। इससे सभी वाहन मुख्य मार्ग से बड़ा चौराहा, सदर बाजार होते हुए निकाले जा रहे हैं। इससे रविवार को दिक्कतें और बढ़ गईं। (संवाद)

निर्माण एजेंसी ने नवीन मंडी से नरी मोड़ तक एक लेन की आधी सड़क रविवार को बनाई है। सोमवार को इसी लेन के बाकी बचे आधे हिस्से में सड़क बनाई जाएगी। दोनों लेन का यातायात एक ही लेन से निकाला जाएगा। इससे यातायात कुछ धीमा चलेगा। इसके बाद के दिनों में इसी तरह से बाकी बची सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
- भवन सिंह मौर्य, यातायात प्रभारी