{"_id":"673e2a20c9a8b4a2ab02705d","slug":"traffic-crawled-on-the-highway-and-vehicles-left-the-city-creating-a-jam-unnao-news-c-221-1-sknp1054-122980-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हाईवे पर रेंगा यातायात तो शहर से निकले वाहन, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हाईवे पर रेंगा यातायात तो शहर से निकले वाहन, लगा जाम
विज्ञापन
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर आजाद मार्ग चौराहा के पास एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का अंडर पास बनाने के लिए बुधवार को एक लेन को बंद कर दिया गया। वहीं कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाली लेन को चौड़ा किया गया है। हाईवे पर जाम से बचने के लिए चार पहिया व अन्य छोटे वाहन शहर से होकर निकले, दिन में कई बार जाम लगा।
कानपुर से लखनऊ के बीच निर्माणाधीन एलिवेटेड एक्स्प्रेसवे (एनई-6) के लिए आजाद मार्ग चौराहा से 200 मीटर आगे अंडर पास बन रहा है। पिलर बनने के बाद अब उनपर कंक्रीट गर्डर रखने का काम रात 1:30 से सुबह 8:30 बजे तक चलेगा। इससे 10 दिसंबर तक कानपुर से लखनऊ हाईवे पर दोनों तरफ का यातायात एक ही लेन से निकाला जाएगा।
सिंगल लेन पर दोनों तरफ का यातायात होने से जाम की समस्या से निपटने के लिए निर्माण एजेंसी पीएनसी ने बुधवार सुबह से लेन को चौड़ा करने का काम शुरू किया। एक तरफ डिवाइडर को तोड़ा गया तो दूसरी तरफ कच्ची पटरी पर सड़क बनाकर लेन को चौड़ा किया गया। पीएनसी के लाइजिनिंग अफसर अनिरुद्ध राय ने बताया कि बुधवार रात से अंडरपास बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ हाईवे पर जाम के हालत बने रहने से बुधवार सुबह से चार पहिया व अन्य हल्के वाहन कानपुर से शुक्लागंज, गंगा बैराज होते हुए शहर के अंदर से हाईवे और हरदोई रोड से निकले। शहर में यातायात का दबाव कई गुना बढ़ने से दिन भर जाम जैसे हालात बने रहे। यातायात को सामान्य बनाने के लिए यातायात पुलिस दिन भर हलाकान रही।
सुबह नौ बजे से गांधी नगर तिराहा से नगर पालिका तिराहा तक सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी रहीं। इस दौरान कई स्कूली वाहन भी फंसे रहे। करीब 11 बजे शहर के मुख्य मार्ग से हरदोई रोड तिराहा तक यातायात रेंगता रहा।
-- -- -- -- -- -- -
हाईवे पर भी रेंगा यातायात
आजाद मार्ग चौराहा के पास अंडरपास काम शुरू होने के साथ ही सोनिक मोड़ पर गंगा एक्सप्रेसवे का अंडरपास बनाने का काम जारी होने और नवाबगंज से सोहरामऊ के बीच हाईवे की सड़क का निर्माण जारी होने से जगह-जगह डायवर्जन है। दोनों तरफ का यातायात लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन से ही निकाला जा रहा है। इससे हाईवे पर यातायात दिन भर रेंगता रहता है। बुधवार सुबह से देर शाम तक यही स्थिति रही। पुरवा मोड़, आशाखेड़ा और भल्ला फार्म के पास कई बार कुछ देर के लिए जाम भी लगता रहा।
-- -- -- -- -- -
हाईवे पर काम होने की वजह से जाम का सामना न करना पड़े इसलिए हाईवे से निकलने वाले चार पहिया वाहन, कुछ बसें व अन्य हल्के वाहन उन्नाव शहर के भीतर से निकलते रहे। शहर में ट्रैफिक बढ़ने से यातायात प्रभावित रहा है। कई बार जाम की स्थिति बनी, लेकिन अतिरिक्त फोर्स लगाकर तत्काल यातायात सामान्य कर लिया। हाईवे पर जाम न लगे इसके लिए निर्माण एजेंसियों को निजी यातायात कर्मी लगाने को कहा गया है। - भवन सिंह मौर्य, यातायात प्रभारी