फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Traffic crawled for an hour on Kanpur-Lucknow highway

Unnao News: कानपुर-लखनऊ हाईवे पर एक घंटे तक रेंगा यातायात

Sat, 01 Jun 2024 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Traffic crawled for an hour on Kanpur-Lucknow highway
सोनिक। कानपुर लखनऊ हाइवे पर दही चौकी तिराहे पर शुक्रवार शाम एक घंटे तक जाम में वाहन फंसे रहे। बाद में वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने फंसे वाहनों को निकलवाकर यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन

बनी कस्बे में बन रहे एलिवेटेड एक्सप्रेसवे के चलते भारी वाहनों को दही चौकी पुरवा मोड़ पर डायवर्ट किया जा रहा है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे एक भारी वाहन के चालक ने पहले सीधे ही गाड़ी निकालने का प्रयास किया। तिराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे रोका और पुरवा मोड़ से जाने को कहा। भारी वाहन के चालक ने अपनी गाड़ी को बैक करना शुरू किया तो पीछे अन्य गाड़ियां रुक गईं।
विज्ञापन

इसी बीच कुछ चालकों ने जल्दी वाहन निकालने के चक्कर में गाड़ियां तिरछी लगा दीं। वहीं, भारी वाहन के बैक होने से दूसरी तरफ वाहनों को रोकना पड़ा। इससे दोनों तरफ यातायात प्रभावित होने लगा। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। पीछे वाहनों की संख्या बढ़ती देख तिराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों ने आड़े तिरछे फंसे वाहनों को सर्विस लेन से निकालना शुरू किया। इसके बाद रात करीब साढ़े आठ बजे यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे क्राॅसिंग बंद करने का ग्रामीणों ने किया विरोध
पाटन। क्षेत्र के ककरारी स्थित रेलवे क्राॅसिंग नंबर 93बी से 50 से अधिक गांव के लोगों का आवागमन होता है। क्राॅसिंग के पास एनएच 31 बाईपास निकाला गया है। इससे रेलवे इस क्राॅसिंग को बंद करने पर विचार कर रहा है। गुरुवार को रेलवे के कुछ अधिकारी क्राॅसिंग को बंद करने के लिए सर्वे करवा रहे थे। जानकारी होने पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन की चेतावनी दी। तहसीलदार अरसला नाज व अन्य अधिकारियों ने रेलवे क्राॅसिंग को बंद न करने का आश्वासन दिया। तब लोग शांत हुए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed