{"_id":"61b64559659aaa04f02733b3","slug":"tractor-trolley-robbed-after-making-the-driver-unconscious-unnao-news-knp6692072166","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को बेहोश कर ट्रैक्टर लूट ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक को बेहोश कर ट्रैक्टर लूट ले गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। बाइक सवार तीन लुटेरों ने ओवरटेक कर ट्रैक्टर को रोक लिया। चालक को बाग में खींचकर नशीला पदार्थ सुंघा दिया। उसके बेसुध होते ही ट्रैक्टर-ट्राली लूट ले गए। ट्रैक्टर मालिक ने बेटे के साथ हुई घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
हरदोई के थाना मल्लावां के ग्राम राघौपुर के मजरा मदारनगर निवासी गोवर्धन ने बांगरमऊ कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शनिवार सुबह उसका बेटा गंगाप्रसाद ट्रैक्टर की सर्विस कराने बांगरमऊ जा रहा था। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के रघुरामपुर पुलिया के पास बाइक सवार लुटेरों ने ओवरटेक कर ट्रैक्टर रुकवा लिया। तीनों उसे ट्रैक्टर से उतारकर बाग में खींच ले गए।
शोर मचाने पर रुमाल में नशीला पदार्थ छिड़कर सुंघा दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। लुटेरे बेटे को बाग में छोड़कर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भाग निकले। होश आने पर किसी तरह बेटा गंगाप्रसाद घर पहुंचा और आपबीती बताई। कोतवाल ब्रजेंद्र नाथ शुक्ल ने बताया कि हरदोई-उन्नाव मार्ग पर दिनदहाड़े ट्रैक्टर-ट्राली लूट की घटना संदिग्ध लग रही है। ऋण से जुड़ा प्रकरण होने की संभावना है। जांच कर शीघ्र खुलासा किया जाएगा।