फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Tractor kills three including two girl students, one killed

ट्रैक्टर ने दो छात्राओं समेत तीन को रौंदा, एक की मौत

Sun, 18 Mar 2018 12:08 AM IST
unnao
unnao Updated Sun, 18 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
Tractor kills three including two girl students, one killed
Road accident
 कालेज से परीक्षा देकर लौट रहीं दो छात्राओं व एक वृद्ध को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। एक छात्रा की घटनास्थल पर मौत हो गई। दूसरी छात्रा व वृद्ध गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। गंभीर रूप से घायल छात्रा को स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


   बारासगवर थानाक्षेत्र के ऊंचगांव में चौधरी महादेव प्रसाद महाविद्यालय में सुमेरपुर के छांछीराईखेड़ा के एमजी कालेज का सेंटर है। शनिवार को अचलगंज के सैदपुर निवासी छात्रा कोमल (20) पुत्री राकेश अपनी सहेली बेथर निवासी कोमल (21) पुत्री सुखलाल के साथ दोपहर की पाली की परीक्षा देकर चौराहे से बस पकड़ने जा रही थीं। भगवंतनगर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने छात्राओं को टक्क र मार दी। 
विज्ञापन


ट्रैक्टर ने साइकिल से जा रहे रायबरेली जिले के थाना सरेनी के गांव मैलासपुर निवासी रामलाल साहू (65) को भी रौंद दिया। हादसे में कोमल पुत्री सुखलाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कोमल पुत्री राकेश व रामलाल घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।  घायल छात्रा व वृद्ध को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घायल कोमल की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



थानाध्यक्ष उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि ट्रैक्टर चंदनखेड़ा के मंटू सिंह पुत्र परमेश्वर का है। थानाक्षेत्र के ही गांव अंगदखेड़ा निवासी बूटा सिंह पुत्र उदयवीर सिंह को हिरासत में लिया गया है। ट्रैक्टर ईंटें उतारकर आ रहा था। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed