{"_id":"5d9b8bfc8ebc3e0159665399","slug":"tractor-crushes-the-girl-going-to-the-cousin-s-shaving-unnao-news-knp5183687172","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाई के मुंडन में जा रही बच्ची को ट्रैक्टर ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरे भाई के मुंडन में जा रही बच्ची को ट्रैक्टर ने रौंदा
विज्ञापन
उन्नाव। मां के साथ चचेरे भाई के मुंडन में शामिल होने जा रही चार साल की बच्ची को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बेटी का शव देख मां अस्पताल में बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे किसी तरह संभाला।
सदर कोतवाली के मैनी खेड़ा निवासी माधव के बेटे मनोज का रविवार को शराबमिल के निकट स्थित महुआ झार बाबा मंदिर पर मुंडन संस्कार होना था। रविवार दोपहर माधव की भाभी पुष्पादेवी पत्नी ओमप्रकाश अपनी बेटी रिचा (4) व ननद सोमवती के साथ पैदल मंदिर जा रही थी। करोवन मोड़ के निकट सरोसी की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने रिचा को कुचल दिया वह कई कई मीटर तक ट्रैक्टर में फंसकर घिसटती चली गई। चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। पुष्पा बेटी को लेकर जिला अस्पताल आई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की खबर सुन पुष्पा बेहोश हो गई। सदर कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया गया है। चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
चार भाई बहनों में थी छोटी
मृतका रिचा चार भाई बहनों में छोटी थी। हादसे के वक्त उसके भाई बहन अन्य रिश्तेदारों के साथ पहले ही मंदिर चले गए थे। जबकि रिचा मां के साथ पैदल जा रही थी। मां पुष्पा ने बताया कि रिचा गांव के प्राथमिक स्कूल में कक्षा एक की छात्रा थी।